Snake Fight Viral Video : सांपों का नाम सुनते कई लोगों के शरीर में कंपकंपी आ जाती है। ऐसे में किसी इंसान के सामने जहरीला सांप आ जाए तो डर से दिमाग काम करना ही बंद कर देता है। दुनिया के सबसे जहरीले सापों में से एक है किंग कोबरा, और खतरनाक सांप है अजगर। क्या आपने इन दोनों की लड़ाई कभी देखी है? इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कोबरा और अजगर की लड़ाई का वीडियो वायरल
कोबरा सांप बेहद जहरीला होता है। उसका एक बूंद जहर कई लोगों की जान ले सकता है। वहीं अजगर को बेहद ताकतवर सांप माना जाता है, इस सांप की पकड़ से छूटना आसान नहीं होता है। वायरल वीडियो में इन दोनों सांपों के बीच लड़ाई दिखाई दे रही है।
वीडियो में अजगर, आज किंग कोबरा को जकड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। कोबरा भी अजगर को काटने की कोशिश कर रहा है लेकिन अजगर पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है। इस लड़ाई में किसकी जीत हुई, ये तो पता नहीं लेकिन 12 सेकंड का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इसको 6 लाख से अधिक लोगों ने देखा है, हजारों लोगों ने लाइक किया है। बताया जा रहा है कि वीडियो इंडोनेशिया का है। इस वायरल वीडियो पर लोगों के खूब कमेंट्स आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें : कार में घुसा बैठा था खतरनाक सांप, निकालने में छूट गए पसीने; वायरल हो रहा है ये वीडियो
वायरल वीडियो पर आए कुछ चुनिंदा कमेंट्स
एक ने कमेंट्स में लिखा कि ये लड़ाई धरती के सबसे बड़े विषैले सांप किंग कोबरा और धरती के सबसे लंबे गैर-जहरीले सांप पायथन के बीच हो रही है। दूसरे ने लिखा कि इंसानों के लिए यह एक अद्भुत नजारा है, ऐसा आमतौर पर देखने को ही नहीं मिलता। एक अन्य ने लिखा कि मुझे लगता है कि लड़ाई में दोनों की मौत हो जाएगी, क्योंकि कोबरा का जहर अजगर पर असर करेगा लेकिन अजगर की पकड़ से कोबला निकल भी नहीं पाएगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
5 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
6 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
8 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
10 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
12 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
12 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines