Viral Video: लोगों को गलत इंसान से पंगा लेने के लिए काफी पछताना पढ़ता है। दूसरी तरफ के व्यक्ति की ताकत, चालाकी और अन्य विशेषताओं का अनुमान कभी नहीं लगाया जा सकता है। भले ही प्रतिद्वंद्वी एक अच्छी तरह से ट्रेन शख्स ही निकल जाए। हैरान करने वाला एक वीडियो सामने आया है, जिसमे एक पतली और दुबली लड़की कुछ ही देर में एक बलशाली लड़के को गिरा देती है।
एक सामान्य दिखने वाली लड़की एक अच्छे शरीर वाले युवक को पटक देती है। यकीन मानिए कोई भी हैरान रह जाएगा। सरप्राइज एलिमेंट के साथ-साथ ऐसी घटनाएं हंसी का केंद्र भी बन जाती हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें एक युवक गलत इंसान से पंगा लेता नजर आ रहा है। और, तुरंत युवक को अपने प्रतिद्वंदी को सिर्फ एक लड़की समझकर अपने किए पर पछतावा भी हो गया होगा।
वीडियो में दिख रहा है कि युवक लड़की के साथ एक काउंटर पर खड़ा है। अचानक युवक ने किसी कारणवश लड़की को पीछे धकेल दिया। तुरंत, लड़की हरकत में आ जाती है और अपना पैर उठाती है, जबकि युवक हाथ उठाता है।
लड़की तेजी से युवक को एक लात मारती है जिसके लिए वह पीछे हट जाता है। युवक फिर से उठा और लड़की को लात मारने के लिए अपना पैर आगे बढ़ाया। लेकिन इससे पहले कि वह उसे मार पाता, लड़की फिर से उसे लात मारके गिरा देती है। वह युवक फिर से वहां से निकल जाता है। युवक को मौका दिए बिना युवती फिर से लात घूसों से वार कर उसे नीचे गिरा देती है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
10 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
17 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
21 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines