Viral Video : चोरी की कई मजेदारी और दर्दनाक घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कई बार चोरों की हरकतें देख हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है तो कभी उनकी क्रूरता रोंगटे खड़े कर देती हैं। ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें चोरों को तुरंत सजा भी मिल चुकी है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नौजवान युवक एक बुजुर्ग का फोन चोरी करके भागने के प्रयास में जान से हाथ धो बैठा, अंजाम देखकर लोगों की चीख निकल गई।
घटना ब्राजील में हुई है। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे खड़े होकर एक बुजुर्ग फोन पर बात कर रहे हैं। सबकुछ सामन्य है, लोग आ और जा रहे हैं। इसी बीच एक युवक बुजुर्ग के करीब पहुंचा और उनका फोन छीनकर भागने लगा। बुजुर्ग को जबतक ये एहसास होता कि उनका फोन चोरी हुआ है, तब चोर कुछ दूर तक भाग निकला लेकिन तभी उसके साथ झकझोर देने वाला हादसा हुआ।
बुजुर्ग का फोन छीनकर भागा नौजवान
71 साल के बुजुर्ग का फोन छीनकर भाग रहे 17 साल के लड़के के साथ भीषण दुर्घटना हो गई। फोन छीनकर भाग रहे शख्स तेजी से आ रही बस को नहीं देख पाया और टकरा गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक खड़ा ही नहीं हो पाया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बच आई।
देखें वीडियो
वायरल वीडियो पर लोगों के कमेंट्स
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस शख्स के साथ हुए हादसे ने चोरों को सबक दिया है, वो अब जिंदगी में चोरी करने से पहले सौ बार सोचेंगे। एक ने लिखा कि इस शख्स ने दो महत्वपूर्ण नियमों का पालन नहीं किया है। पहला ये कि इसे चोरी नहीं करना था, दूसरा ये कि सड़क पार करने से पहले दोनों तरफ ध्यान से देखना था। एक ने लिखा कि इसे ही कहते हैं करमा, चोर को तुंरत फल मिला। एक अन्य ने लिखा कि ये इसकी शायद पहली चोरी थी, भागने के चक्कर में जान गवां बैठा।
यह भी पढ़ें : इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर को सांप ने काटा, मौत से मचा हड़कंप! वायरल हो रहा है ये वीडियो
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि आश्चर्य नहीं कि बच्चे ने सेलफोन चुराया। मुझे बहुत समय पहले बताया गया है कि ब्राजील में सेलफोन पर लोगों की नजरें सबसे अधिक होती हैं। बिना अगल-बगल देखे फोन का इस्तेमाल करना भारी पड़ सकता है। एक ने लिखा कि कभी-कभी कर्मों का फल बहुत जल्दी मिल जाता है, इस चोर को अपनी जान तक गंवानी पड़ गई है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
13 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
20 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines