---विज्ञापन---

Viral Video: पालतू कुत्तों को बचाने शख्स ने दांव पर लगाई अपनी जान, भालू के साथ हुई भयंकर लड़ाई

Viral Video: कई बार देखने को मिला है कि पालतू जानवरों के मालिक उनके लिए अपनी जान भी दांव पर लगा देते हैं। जानवरों के लिए अपनी जान जोखिम में डालने का अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जो लाखों लोगों का दिल जीत रहा है। रोंगटे खड़े कर देने वाले एक वीडियो […]

---विज्ञापन---

Viral Video: कई बार देखने को मिला है कि पालतू जानवरों के मालिक उनके लिए अपनी जान भी दांव पर लगा देते हैं। जानवरों के लिए अपनी जान जोखिम में डालने का अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जो लाखों लोगों का दिल जीत रहा है। रोंगटे खड़े कर देने वाले एक वीडियो में आदमी अपने पालतू कुत्तों को एक विशाल भालू से बचाने के लिए गजब का साहस दिखाता है। @hellodutch द्वारा साझा की गई वीडियो में शख्स का अपने कुत्तों के प्रति प्रेम को दिखाता है

वीडियो में एक आदमी अपने प्यारे छोटे घर के मेंबर्स से साथ घर के बाहरी हिस्से में होता है। अचानक, एक विशाल भालू कुत्ते पर हमला करने को लेकर घर के अंदर कूद आता है। एक पल की झिझक के बिना, आदमी एक्शन में आता है और भालू पर झपट पड़ता है।

---विज्ञापन---

गजब का साहस दिखाते हुए, आदमी निडर होकर भालू को दूर धकेलता है और तुरंत एक सोफा खींचकर भालू को आने से रोकता है। अपने निडर प्रयासों से, वह आदमी बिना किसी चोट के अपने पालतू कुत्ते को बचाने में कामयाब रहा।

---विज्ञापन---

ऑनलाइन साझा किए जाने के बाद से, इस वीडियो को बहुत प्यार मिल रहा है। इसपर 2 मिलियन से अधिक लाइक्स आए हैं और यह इंटरनेट पर बहुत तेजी से फैल रहा है। नेटिजन्स ने कमेंट करते हुए शख्स की प्रशंसा की। एक यूजर ने लिखा, ‘अगर आप मुझे कभी भालू, बाघ या शेर से लड़ते हुए देखते हैं तो वह सिर्फ तब ही होगा, जब मैं अपने पिल्लों को बचा रहा होऊंगा।’

First published on: Jul 25, 2023 02:16 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola