हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Viral Video: मैडम बोलीं, 'पतली कमरिया मोरी', बच्चों ने जवाब दिया, 'हाय-हाय-हाय', इस जुगलबंदी को देख दीवाने हुए सारे

विज्ञापन

Class Viral Video: सोशल मीडिया पर बस एक ट्रेंड चलने की देर है। इसके बाद बच्चे हों या बुजुर्ग सभी अपनी वीडिया उसी गाने पर बनाने लग जाते हैं। यहां तक स्कूलों में भी वीडियो बनाए जाते हैं, जहां बच्चे भी आनंद लेते हैं। एक अभी गाना ट्रेंड में चल रहा है। इसका नाम है ‘पतली कमरिया मोरी’। दरअसल, इसमें एक लाइन को डांस कर रहा शख्स गाता और दूसरी लाइन ‘हाय-हाय-हाय’ वहां वीडियो में मौजूद अन्य लोग गाते हैं। ऐसे ही एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है, जिसमें एक मैडम साड़ी पहने हुए है और इस ट्रेंड पर वीडियो बना रही है। हैरानी वाली बात यह थी कि इसमें जो हाय-हाय-हाय कहकर अन्य आनंद ले रहे थे, वे सभी बच्चे थे। यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

क्लिप में शिक्षका को एक भोजपुरी गाने पर नाचते हुए दिखाया गया है और फिर, उसके छात्र भी दिखाई देते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि साड़ी पहने एक टीचर क्लासरूम में भोजपुरी गाने पतली कमरिया मोरी पर डांस कर रही हैं. ट्विटर यूजर ‘Gulzar_sahab’ ने वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ऐसा टीचर हमें बचपन में क्यों नहीं मिला?’

https://twitter.com/Gulzar_sahab/status/1598559375530291200

पसंद करने वाले भी लाखों और नापसंद करने वालों की भी तादाद

वीडियो को 268k से अधिक व्यूज और 8,200 लाइक्स मिले हैं। अब यह आंकड़ा और भी बढ़ गया होगा। कई ट्विटर उपयोगकर्ता वीडियो से नाराज थे और कुछ ने तो नाराजगी भी जताई और स्कूल से शिक्षक को बर्खास्त करने या निलंबित करने का आग्रह किया। इसको एक कक्षा की मर्यादा के खिलाफ बताया गया।

ट्विटर पर कई लोगों ने मांग की कि शिक्षक को अपने छात्रों के साथ ऐसे डांस रील शूट करने के लिए निकाल दिया जाना चाहिए। एक यूजर ने कमेंट किया ‘उन्हें जल्द ही नौकरी से निकाल दिया जाएगा…बस इंतजार कीजिए और देखिए’। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया ‘यही तो टीचर छात्रों को पढ़ा रहे हैं? पतली कमरिया मोरी?’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें