मेट्रो के बाद अब लोकल ट्रेन की बारी! खचाखच भरी ट्रेन में चिपककर यात्रा करते कपल का वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन में एक कपल गले लगकर यात्रा करता दिखाई दे रहा है। कपल को इस तरह यात्रा करता देख अन्य यात्री हैरान हैं।

Local Train Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते हैं। बात करें ट्रेनों कि तो भारत में कई ऐसी ट्रेनें हैं, जिनमें इतनी भीड़ रहती है कि पैर रखने तक की जगह नहीं मिलती है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो खचाखच भरी तीनों में इश्क लड़ाने से भी बाज नहीं आते। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की-लड़के को गले लगाकर खड़ी है।

ट्रेन में चिपके कपल

वीडियो आप देख सकते हैं कि ट्रेन में इतनी भीड़ है कि पैर रखने तक की जगह नहीं है। एक लड़का और लड़की भी ट्रेन में सफर करते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन ये साधारण तरीके से नहीं बल्कि लड़की लड़के को गले लगाकर खड़ी है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन में मौजूद सभी लोग इन दोनों को ही देख रहे हैं लेकिन इन पर शायद वहां मौजूद भीड़ से कोई फर्क नहीं पड़ा और लिपटकर यात्रा करते रहे। ट्रेन में सफर कर रहे एक शख्स ने इसका वीडियो बना लिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by YOUR FAVORITE BLOGGER (@_greymouse)

इस वीडियो को YOUR FAVORITE BLOGGER नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। वीडियो को अभी तक 12 लाख लोग देख चुके हैं। वहीं 14 हजार लोग लाइक भी किए हैं। वीडियो देख लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि इस तरह  यात्रा करने से लोकल ट्रेन के यात्रियों को सुविधा होती है, जगह कम घेरते हैं जिससे अन्य लोगों को आसानी होती है।

एक ने लिखा कि सभी लोग लड़की-लड़के को देख रहे हैं लेकिन उन पर कोई असर नहीं पड़ रहा। एक यूजर ने लिखा कि दिल्ली मेट्रो से भी ज्यादा भीड़ तो मुंबई लोकल ट्रेन में हैं लेकिन फिर भी ये लोग इस तरह के वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं। एक ने लिखा कि ट्रेन में पहले से ही बहुत भीड़ है, इसमें तो सांस लेना भी मुश्किल है, ये दोनों कैसे आराम से खड़े हैं। एक ने लिखा कि भीड़भाड़ वाली जगहों पर रील बनाने वाले लड़के और लड़कियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ