हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ट्रेन में ऐसे लोगों से रहना सावधान वरना लगा जाएंगे चूना; शख्स ने खोल दी पोल, देखें वीडियो

Scam in Train : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ट्रेन में फर्जी पावर बैंक बेच रहा था। एक यात्री ने उसकी चालाकी को पकड़ लिया और पावर बैंक को खोल दिया, अंदर का नजारा देख सब हैरान रह गए।

विज्ञापन

Scam in Train : ट्रेन में सफर करने के दौरान कई बार सामान बेचने वाले लोगों को आपने देखा होगा। कई बार लोगों को जरूरत के सामान इन लोगों से मिल जाते हैं लेकिन अक्सर धोखाधड़ी की आशंका बनी रहती है। सफर के दौरान खरीदे गए सामान की गुणवत्ता पर भरोसा करना क्यों कठिन होता है, इसका एक उदहारण सोशल मीडिया पर इस वक्त वायरल हो रहा है।

ट्रेन में फर्जी पावर बैंक बेचते शख्स का वीडियो वायरल 

ट्रेन में अक्सर चार्जर, ईयरफोन, डाटा केबल या पावर बैंक बेचने वाले लोग मिल ही जाते हैं। ऐसे लोग सस्ते दाम पर तमाम ब्रांड के सामान को बेचते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जो ब्रांडेड पावरबैंक बेचने के नाम पर लोगों को चूना लगा रहा था लेकिन यात्री ने उसकी चालाकी को पकड़ लिया।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स पावर बैंक बेचने पहुंचा, जिसने बताया कि उसके पास तमाम ब्रांड के पावर बैंक हैं, जिसकी कीमत महज 500 से 600 रुपये है। यह सुनकर यात्री पूरा माजरा समझ गया और उसने पैसे कम करने के लिए कहा। शख्स 300 रुपये में ब्राडेंड पावर बैंक देने के लिए तैयार हो गया लेकिन इसके बाद खेला हो गया।

विज्ञापन

देखें वीडियो 


ट्रेन में सफर कर रहे यात्री ने पावर बैंक को खोल दिया, जिसमें एक छोटी से बैटरी लगी थी और मिट्टी भरी हुई थी, जिससे कि उसका वजन  बढ़ जाए और ओरिजिनल लगे। पावर बैंक को खुलता देख सामान बेचने वाला शख्स सकपका गया और वापस छीनने की कोशिश करने लगा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : समुद्र किनारे इश्क फरमाना पड़ा भारी, प्रेमी के सामने लहरों के साथ बह गई प्रेमिका

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि यहां इंसान तक नकली घूम रहे हैं, वो तो फिर भी पावर बैंक है। एक ने लिखा कि फर्जी सामान बेचने में भी इस शख्स के कॉन्फिडेंस का कोई जवाब नहीं। एक ने लिखा कि ट्रेन में तो नकली सामान ही बेचे जाते हैं। एक शख्स ने लिखा कि ये स्क्रिप्टेड वीडियो है, इनके चक्कर में ना पड़ें। एक अन्य ने लिखा कि ट्रेन के सामान अच्छे नहीं होते, भले ही ये वीडियो स्क्रिप्टेड ही क्यों ना हो। एक ने लिखा कि ऐसा मेरे साथ हो चुका है, कृपया ट्रेन में खरीदारी करने वक्त सावधान रहें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola