पेड़ को काटते ही निकला नल की तरह पानी, वायरल वीडियो देख हैरान हैं सब; जानिए क्या है माजरा

Terminalia Tomentosa Tree Viral Video : पेड़ के बारे में स्थानीय जनजाति के लोगों ने बताया कि वह जरूरत पड़ने पर इस पेड़ का पानी पीते हैं। इसकी जांच करने के लिए वन अधिकारी वहां पहुंचे और पेड़ के तने में छेद किया तो वाकई पानी निकलने लगा। हालांकि पानी की गंध और टेस्ट सामान्य पानी से अलग था।

Terminalia Tomentosa Tree

Terminalia Tomentosa Tree

विज्ञापन

Terminalia Tomentosa Tree Viral Video : क्या किसी पेड़ के तने में इतना पानी जमा होता है कि छाल हटाते ही नल की तरह पानी निकलने लगे? शायद ही आपने इससे पहले कभी ऐसी कोई खबर पढ़ी हो लेकिन अब एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ वन अधिकारी जैसे ही एक पेड़ के तने में छेद करते हैं, उसमें से नल की तरह पानी निकलने लगता है। वीडियो आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारमा राजू जिले के पापिकोंडा राष्ट्रीय उद्यान का बताया जा रहा है।

पेड़ से निकला नल की तरह पानी

सामने आए वीडियो में देखता जा सकता है कि जब वन अधिकारीयों ने आंध्र प्रदेश के पापिकोंडा राष्ट्रीय उद्यान में मौजूद पेड़ की छाल को थोड़ा सा काटा तो उसमें से नल की धार की तरह पानी निकलने लगा। पानी निकलता देख वहां मौजूद अधिकारी भी हैरान रह गए। जनजाति समूह कोंडा रेड्डी समुदाय ने दावा किया था कि यह पेड़ तने में पानी जमा करके रखता है, इससे ही वह जरूरत पड़ने पर अपनी प्यास बुझाते हैं।

Advertisment

वीडियो देख हैरान रह गए सब

जनजाति समूह के दावे की जांच के लिए शनिवार (30 मार्च) को प्रभागीय वन अधिकारी जी.जी. नरेंद्रन अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे कि क्या सच में इस पेड़ के तने में पानी जमा होता है। जब वन कर्मियों ने इस पेड़ के तने में छेद किया तो वाकई इसमें से पानी निकलने लगा। यह देखकर सभी अधिकारी हैरान रह गए। उन्होंने इसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जो अब वायरल हो रहा है।


वीडियो शेयर कर IFS @NarentheranGG ने बताया कि सूखी गर्मी के दौरान भारतीय लॉरेल पेड़ टर्मिनलिया टोमेंटोसा पानी जमा करता है। पानी में तेज गंध और स्वाद खट्टा है। भारतीय वनों में अद्भुत अनुकूलन है। बताया गया कि इस पेड़ को इंडियन लॉरेल ट्री कहा जाता है‌। इस पेड़ की बौद्ध धर्म में धार्मिक मान्यता है।

विज्ञापन

इस पेड़ को इंडियन सिल्वर ओक भी कहा जाता है। इस पेड़ की लड़की काफी महंगी बिकती है। इस पेड़ को संरक्षित किया जा रहा है इसलिए वन अधिकारी ने वीडियो शेयर कर पेड़ की मौजूदगी वाली जगह के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। जानकारी के अनुसार, इस पेड़ की लंबाई 30 फीट तक की होती है। ये पौधे अधिकतर सूखे और नमी वाले जंगलों में पनपते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ