हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Arihant Arden Society के नाले से आईं अजीब आवाजें, सच्चाई देख दंग रह गए गार्ड्स

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स नाले में गिरा हुआ दिखाई दे रहा है। सोसाइटी के गार्ड्स नाले से आ रहीं अजीब आवाजें सुनकर हैरान रह गए।

विज्ञापन

Viral Video : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सोसाइटी के गार्ड्स को अजीब आवाजें सुनाई दे रही थीं। जब गार्ड्स करीब गए और जाकर देखा तो वह हैरान रह गए। दरअसल एक शख्स नाले में गिरा हुआ था, जिसकी हालत देखकर पहले तो गार्ड्स डर गए लेकिन बाद में उसकी मदद की और बाहर निकाला। पता चला कि भाई साहब शराब के नशे में थे।

पूरी घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट अरिहंत आर्डेन सोसाइटी की बताई जा रही है। सोसाइटी के गार्ड्स जब गश्त कर रहे थे, तब उन्हें नाले से आवाज सुनाई दी, जाकर देखा तो पता चला कि एक शख्स उसमें गिरा हुआ है। रस्सी की मदद से गार्ड्स ने शख्स को  बाहर निकालने की कोशिश की।

बाहर निकलने के बाद दिखाई दिया कि शख्स नाले की गंदगी से काला हो चुका था। गार्ड्स ने तुरंत शख्स को नहाने के लिए पानी की व्यवस्था की, शख्स नहाया। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये पूरी घटना सुबह करीब 4 बजे हुई है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग इस पर हैरानी जता रहे हैं।

विज्ञापन


सोसाइटी के गार्ड की मुस्तैदी के कारण इस शख्स की जान बच गई, वरना शख्स की मौत भी हो सकती थी। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में था और टहलने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह नाले में गिर गया। वह नाले में कितनी देर तक पड़ा था, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

आत्महत्या करने जा रहे शख्स को बचाया गया

सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केप टाउन सोसाइटी में सोमवार सुबह करीब दस बजे के करीब एक शख्स 12वीं मंजिल से लटक गया। 21 साल का साल का लड़का आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था लेकिन सोसाइटी के लोगों की मदद से शख्स को बचा लिया गया। बताया जा रहा है कि युवक काफी समय से मानसिक तनाव से गुजर रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola