Train Dance Viral Video: ट्रेन में डांस करने के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कोई सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोवर्स के लिए उल्टी-सीधी हरकतें करता है तो कोई मनोरंजन के लिए कहीं भी डांस करने लगता है। अब ट्रेन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की अचानक डांस करने लगी। उसे देख अन्य यात्री अपना मुंह छुपाने लगे।
वायरल हो रहा वीडियो लोकल ट्रेन की महिला कोच में रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तमाम यात्री ट्रेन में बैठे हुए हैं। अचानक एक लड़की उठी और डांस करने लगी। उसे देख अन्य यात्री हैरत में पड़ गए। इतना ही नहीं, कुछ महिला यात्री अपना चेहरा भी छुपाने लगीं।
भोजपुरी गाने पर लड़की ने किया डांस
वीडियो में दिखाई दे रही लड़की भोजपुरी गाने पर डांस कर रही है। वहीं कई महिला यात्री हैरानी भरी निगाहों से देख रही हैं। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं । कुछ नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं तो कुछ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
मुंह छुपाने लगे यात्री
वीडियो शेयर कर एक ने लिखा कि आस-पास बैठे सभी यात्री असहज महसूस कर रहे हैं। भगवान ही जानें कि ये लोग सार्वजनिक रूप से ऐसा डांस करने का साहस कैसे जुटा पाते हैं? मैं व्लॉगिंग करने के लिए भी अपना कैमरा निकलने में असहज हो जाती हूं। एक ने लिखा कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
देखिए वीडियो
एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि रेलवे इन पर कभी भी रोक नहीं लगाएगा क्योंकि इन्हीं की वजह से यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। एक अन्य ने लिखा कि इतना आत्मविश्वास आता कहां से है? एक ने लिखा कि जैसे गाड़ियों का चालान होता है, उसी तरह इनके लिए एक नॉनसेंस चालान लाना चाहिए।
बता दें कि इससे पहले मुंबई के एक रेलवे स्टेशन पर डांस कर यात्रियों को परेशान करने वाली लड़की पर कार्रवाई की गई थी। तब उम्मीद जताई जा रही थी कि इस तरह की हरकतें करने वालों पर लगाम लगेगी लेकिन कुछ खास असर नहीं दिखाई दे रहा है।