Viral Video: सोशल मीडिया पर कुछ लोग ऐसे हैं, जिनकी आंधी कभी नहीं रुकती। इनमें ही एक सपना चौधरी है। सपना को किसी पहचान की जरूरत नहीं है, क्योंकि हरियाणवी डांसर के रूप में उन्होंने जो नाम हासिल किया है, वैसा नाम पाने के लिए आज हजारों-लाखों लोग प्रयास कर रहे हैं। इंटरनेट पर आए दिन एक से बढ़कर एक डांस के वीडियो डाले जाते हैं। अब अगर वह देसी डांस के हैं, तो उनमें सपना के डांस स्टाइल को जरूर फॉलो किया जाता है। अब जो वीडियो वायरल है, उसमें भी एक भाभी जिन्होंने घूंघट ओढ़ रखा है। वह सपना के फेमस हरियाणवी गाने पर अपने जलवे बिखेरती नजर आ रही हैं। देखा जा सकता है कि पहले भाभी सहज तरीके से नाचती हैं, लेकिन फिर जैसे ही गाने के मेन बोल आते हैं, तब ये भाभी उछल-उछलकर ठुमके लगाती हैं।
बिग बॉस फेम और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। सपना चौधरी के डांस कार्यक्रम में हजारों लोगों की भीड़ जुटती है। ना सिर्फ हरियाणा बल्की आसपास के राज्यों में भी लोग सपना का कहर है। एक बार तो किसी बुजुर्ग ने भी सपना को देखकर स्टेज पर चढ़ने की जिद कर दी थी, जहां बाद में वह नीचे ही जबकर नाचने लगे। जब सपना स्टेज पर डांस कर रही होती है तो लोगों में उत्साह काफी बढ़ जाता है। ऐसी ही दीवानगी इन भाभी में भी देखने को मिली, जहां वह सपना चौधरी की तरह फुल एनर्जी के साथ ठुमके लगाती नजर आईं।
हरियाणवी गाने पर चेहरा छिपाकर किए गजब स्टेप्स
सुंदर कपड़े पहनकर भाभी ने सपना के जैसा ही डांस किया। ऐसा लगा जैसे कोई शादी का कार्यक्रम हो और DJ लगा हुआ है। जिस पर इन भाभी ने सपना चौधरी के गाने पानी छलके पर डांस किया। भाभी के अलावा वीडियो में और कोई डांस नहीं कर रहा होता। ऐसा लगता है जैसे ये भाभी का स्पेशल डांस चल रहा हो।
भाभी के वीडियो को इंस्टाग्राम पर knj_beats नामक एक चैनल ने जारी किया है। यहां यूजर जिसपर ज्यादा ध्यान दे रहे थे, वो यह था कि भाभी के स्टेप्स को बहुत अच्छे हैं, लेकिन उन्होंने घूंघट नहीं हटाया। बता दें कि इस पेज की ये ही खास बात है कि वे वीडियो में केवल डांस मूव्स को शो करते हैं। चेहरा छिपाया जाता है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
10 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
12 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
13 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
14 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines