Noida Girl Fight Viral Video : नोएडा में मौजूद एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र अक्सर किसी ना किसी विवाद में रहते हैं। अक्सर इस यूनिवर्सिटी के लोग मारपीट करते और हंगामा करते दिखाई देते हैं। इस वक्त एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें छात्र नहीं छात्राएं मारपीट कर रही है। एक दूसरे को उठाकर पटक रही हैं और लड़के मजे ले रहे हैं।
वीडियो एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर का बताया जा रहा है। दावे के मुताबिक, ये इसी यूनिवर्सिटी के छात्र हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि किसी बात को लेकर दो लड़कियों के बीच विवाद शुरू हो गया। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों लड़कियों ने पहले एक दूसरे के गले को पकड़ा और फिर जमीन पर पटक दिया।
लड़ती रहीं लड़कियां और मजे लेते रहे लड़के
जिस वक्त दोनों के बीच मारपीट हो रही थी, उस वक्त वहां बड़ी संख्या में छात्र और छात्राएं मौजूद थे लेकिन किसी ने भी इन दोनों को रोकने की कोशिश नहीं की। बल्कि सब हूटिंग कर रहे थे। दोनों लड़ते-लड़ते कुर्सियों के बीच जमीन पर गिर पड़ीं। सफेद रंग के कपड़े पहनी एक लड़की ने उन्हें रोकने की कोशिश लेकिन उनकी लड़ाई नहीं रुकी। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये हमारा समाज है, दो लड़कियों के बीच लड़ाई चल रही है और सभी मजे ले रहे हैं। एक ने लिखा कि आज कल लड़कियां अपना ही मजाक में लगी हुई हैं। उन्हें किसी का ख्याल नहीं है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि वहां मौजूद लोग इस लड़ाई पर हूटिंग कर रहे हैं, ये सबसे खराब बात है।
यह भी पढ़ें : सावन के पहले ही दिन भगवान पशुपतिनाथ महादेव की प्रतिमा में दरार! भाजपा नेता ने शेयर की फोटो
एक ने लिखा कि ये हमारे देश के नौजवान है, जो सभ्यता और तमीज से भरा हुआ है। एक ने लिखा कि इस यूनिवर्सिटी के छात्र अक्सर बड़े-बड़े कांड करते रहते हैं लेकिन सरकार की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं होती है क्यों? एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि लड़ाई देखकर कोई नाम ना बताता तो भी हम समझ जाते कि मामला कहां का है!
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
11 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
18 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
22 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines