Viral Video: पाकिस्तान में दो छात्रों की कराई गई फर्जी शादी तो ट्विटर यूजर बोले- 'फेक Suhagraat का एपिसोड कब आएगा'
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

Viral Video: पाकिस्तान से एक मजेदार वीडियो सामने आया है। यहां लाहौर यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (LUMS) के छात्रों ने रिश्तेदारों और दहेज के रीति रिवाज इत्यादि के बिना शादी का पूरा मजा ले लिया। यानी कि वहां छात्रों ने अपने दो साथियों की नकली शादी करा दी। LUMS पाकिस्तान के छात्रों ने अपने सीनियर्स के लिए एक फेक शादी का कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें छात्रों ने अतिथि के रूप में भी अभिनय किया और अपनी भूमिकाओं के तहत कपड़े पहने।
फेक शादी कराने के लिए दो सीनियर्स को दूल्हा और दुल्हन का अभिनय करने के लिए चुना गया। उन्हें फैंसी शादी के कपड़े पहनाए गए। अब ट्विटर पर पोस्ट किए गए इस अनोखी घटना के वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
बताया गया कि LUMS के छात्र पढ़ाई से आराम लेने व अन्य दबाव को कम करने के लिए हर साल ऐसी नकली शादियों का आयोजन करते हैं। ट्विटर पर वीडियो पहुंचा तो एक उपयोगकर्ता ने लिखा, ‘यह वास्तव में दिलचस्प है, एलयूएमएस में हर साल नकली शादी होती, जहां शादी करने के लिए दो वरिष्ठों को चुना जाता है, यह बहुत मजेदार लगता है। सिर्फ मनोरंजन के लिए दो छात्रों की यह नकली शादी वाकई दिलचस्प है। क्यूएयू के छात्रों को एलयूएमएस से सीखना चाहिए कि कैसे कट्टरता के बजाय प्यार फैलाना है।’
एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘यार, मुझे यह पसंद है, वे बहुत प्यारे लग रहे हैं। जब हम बच्चे थे तब हम इस तरह की चीजें किया करते थे जैसे गुड्डा गुड्डी की शादी, तो अब क्यों नहीं? मुझे पता है कि वे गुड्डा गुड्डी नहीं हैं लेकिन फिर भी… वैसे भी लाइफ में थोड़ा हलका गुल्ला होना चाहिए।’ एक यूजर ने लिखा, ‘फेक सुहागरात का एपिसोड कब आएगा?’
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: