हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Viral Video: डॉगी ने स्विमिंग पूल से बाहर ना आने के लिए अपनाई ऐसी तरकीब, मालिक भी रह गया हक्का-बक्का

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के वीडियो हर दिन हजारों की संख्या में अपलोड किए जाते हैं जिनमें से कई हजार वीडियो तो वायरल ही हो जाते हैं। वायरल हुए इन कंटेंट की खासियत ये होती है कि इनमें जानवरों की हरकतें और मासूमियत यूजर्स का दिल जीतने के लिए काफी होते हैं। इनमें सबसे ज्यादा वायरल होने वाला वीडियो कुत्ते का होता है। ऐसा ही एक कुत्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहा कुत्ते का ये वीडियो बेहद मजेदार है। इस वीडियो में एक कुत्ता काफी शैतानी करते देखा जा रहा है। कुत्ते को स्विमिंग पूल में नहाने में इतना मजा आ रहा है कि वो वहां से निकलना ही नहीं चाहता। यूजर्स को कुत्ते की शरारत काफी क्यूट लग रही है। कुत्ते के इस हरकत से उसका मालिक काफी ज्यादा परेशान हो जाता है। वो बार-बार उसे पूल से बाहर निकालने की कोशिश करता है, लेकिन वो नही आना चाहता।

कुत्ते का ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर lovePower नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जो काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो को अभी तक 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 1 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola