हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Viral Video: कुत्ते ने लगाया दिमाग, सीढ़ी से ऐसे उतरा, लोग कंट्रोल नहीं कर पा रहे हंसी

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के वीडियो हर दिन हजारों की संख्या में अपलोड किए जाते हैं जिनमें से कई हजार वीडियो तो वायरल ही हो जाते हैं। वायरल हुए इन कंटेंट की खासियत ये होती है कि इनमें जानवरों की हरकतें और मासूमियत यूजर्स का दिल जीतने के लिए काफी होते हैं। इनमें सबसे ज्यादा वायरल होने वाला वीडियो कुत्ते का होता है। ऐसा ही कुत्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहा ये वीडियो देख लोग अपनी हंसी नहीं कंट्रोल कर पा रहे हैं। इस वीडियो में एक कुत्ता छज्जे पर खड़ा रहता है जिसे उस पर से उतरने के लिए कुछ नहीं मिलता। वो काफी देर तक सोचता है कि आखिर छज्जे से कैसे उतरे। तभी उसे वहां पर एक सीढ़ी नजर आती है और वो उस सीढ़ी पर से ऐसे उतरता है जैसे कि कोई इंसान हो। वो एक-एक कदम ऐसे रखता है जिसे देख हर कोई हैरान है।

आखिर में कुत्ता सीढ़ी से उतर ही जाता है। वायरल हो रहा ये मजेदार वीडियो ट्विटर पर Raktim Saikia नाम से शेयर किया गया है। जिसे अभी तक काफी लाइक्स मिल चुके हैं और साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें