Ayodhya Mahotsav Viral Video : प्रभु राम की नगरी अयोध्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो अयोध्या महोत्सव का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ लड़कियां भोजपुरी गाने पर डांस कर रही हैं। वीडियो शेयर कर सपा नेता समेत तमाम लोगों ने इसे अयोध्या की संस्कृति, मर्यादा के साथ खिलवाड़ बताया है।
क्या है वीडियो में?
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि भोजपुरी गाने पर दो लड़कियां स्टेज के सामने डांस कर रही हैं। पीछे बोर्ड पर अयोध्या महोत्सव लिखा हुआ है। अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि प्रभु राम की नगरी में अश्लील भोजपुरी गाने को बजाए जाने की क्या आवश्यकता है? क्या बिना अश्लील, डबल मीनिंग वाले गाने के बिना इस महोत्सव को पूरा नहीं किया जा सकता था?
वीडियो शेयर कर पूर्व मंत्री, सपा नेता पवन पांडे ने X पर लिखा कि ये अयोध्या महोत्सव है या अयोध्या की संस्कृति, अयोध्या की मर्यादा के साथ सिर्फ खिलवाड़ है। वहीं एक अन्य ने लिखा कि भगवान श्री राम की जन्म भूमि पर यह कैसा महोत्सव हो रहा है? इतने गंदे गाने चलाए जा रहे हैं शर्म आनी चाहिए।
सोशल मीडिया पर आ रहे कमेंट्स
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि प्रभु राम आप कहां हैं? यहां मर्यादाएं तार तार हो रही हैं। एक ने लिखा कि ये कैसा डांस? मुझे पता है कुछ ज्ञानी लोग इसको सैफई से जोड़ेंगे, लेकिन ये सैफई नहीं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या धाम है और इस महोत्सव का नाम अयोध्या महोत्सव है।
वहीं समाजवादी पार्टी आईटी सेल की तरफ से लिखा गया कि अयोध्या जैसी पावन नगरी जहां भगवान प्रभु श्री राम का मंदिर है और आस्था का स्थान है वहां भाजपा/योगी सरकार में सीएम योगी और सरकार के सहयोग से अयोध्या महोत्सव में फूहड़ अश्लील गानों पर अर्धनग्न डांसर्स नाच रही हैं। ये सीएम योगी का हिंदुत्व का असल चेहरा है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines