---विज्ञापन---

Viral Video: नोरा फतेही के सॉन्ग पर कॉलेज की लड़की ने किया ऐसा फाडू डांस, देखने वालों के ठंड में छूटने लगे पसीने, देखें वीडियो

Viral Video: अकसर सोशल मीडिया पर लड़कियों के डांस परफॉर्मेंस के वीडियो वायरल होते हैं। इस बार एक कॉलेज में डांस परफॉर्मेंस दे रही लड़की का वीडियो वायरल हुआ है। लड़की नोरा फतेजी के गाने पर डांस करती नजर आ ही है। उसे देखने के लिए आसपास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो […]

Viral Video: अकसर सोशल मीडिया पर लड़कियों के डांस परफॉर्मेंस के वीडियो वायरल होते हैं। इस बार एक कॉलेज में डांस परफॉर्मेंस दे रही लड़की का वीडियो वायरल हुआ है। लड़की नोरा फतेजी के गाने पर डांस करती नजर आ ही है। उसे देखने के लिए आसपास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोग उसके डांस स्टेप, कपड़ों और हेयर कलर की तारीफ कर रहे हैं।

क्लास छोड़ डांस देखने लगे लोग

वीडियो में किसी कॉलेज का कैंम्पस लग रहा है। लड़की किसी छोटे ग्राउंड में डांस करती नजर आ रही है। उसका डांस इतना बेहतरीन है कि उसे देखने के लिए उसके चारों तरफ बड़ी संख्या में छात्रों का हुजूम इकट्ठा हो गया। लोग आसपास की इमारतों की खिड़कियों व बालकनी से भी डांस देखते नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –Rajasthan Weather Update: राजस्थान मेें फसलों पर फिर पड़ी मौसम की मार, राहत के इंतजार में अन्नदाता

https://www.instagram.com/reel/CoANelCDPhe/?utm_source=ig_web_copy_link

---विज्ञापन---

 

नोरा फतेजी के हुक स्टेप पर तालियां

वीडियो के बैकग्राउंड में नोरा फतेजी का सॉन्ग ‘हाय गर्मी’ बजता सुनाई पड़ रहा है। डिजाइनर जींस और टीशर्ट के ऊपर खुले बटन की शर्ट पहने छात्रा बेहद खूबसूरत डांस स्टेप कर रही है। छात्रा गाने के बोल के साथ अपने एक्सप्रेशन दे रही है। आसपास के लोग उसे डांस करते देख पसंद कर रहे हैं और हूटिंग कर रहे हैं। वीडियो को नेटिजन्स बेहद पसंद कर रहे हैं। अभी तक इस वीडियो को 32.9k लोग देख चुके हैं। यूजर्स वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कमेंट में छात्रा के डांस और नोरा फतेजी के हुक स्टेप की तारीफ कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – ट्रेंडिंग से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

 

---विज्ञापन---
First published on: Jan 30, 2023 10:25 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola