Viral Video Coffee Shop: संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तरी कैलिफ़ोर्निया के एक कॉफ़ी हाउस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें कॉफ़ी हाउस के कर्मचारी एक महिला को टॉयलेट उपयोग करने से मना कर रहे थे। महिला यहूदी थी और कर्मचारी यहूदी विरोधी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया और कॉफी हाउस को बयान जारी करना पड़ा।
विवाद बढ़ा तो कैफे को जारी करना पड़ा बयान
कैफे की तरफ से जारी किए गए बयान में इस घटना को हैरान करने वाला बताया गया और इसे अस्वीकार्य कहा गया। कैफे की तरफ से यह भी कहा गया कि महिला को टॉयलेट का इस्तेमाल करने से रोकने वाले तीनों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। घटना ऑकलैंड के फ़ार्ले ईस्ट में हुई। वीडियो में कैफे कर्मचारी यहूदी विरोधी टिप्पणी करते भी दिखाई दिए थे।
फ़ार्ले ईस्ट के मालिक एमी और क्रिस हिलियार्ड ने कहा, “वे अपने कर्मचारियों के व्यवहार से “स्तब्ध और भयभीत” थे और तीनों अब कंपनी में कार्यरत नहीं हैं।” हिलयार्ड ने कहा कि कर्मचारियों की हरकतें “फ़ार्ले ईस्ट के सिद्धांतों के विपरीत हैं” और कंपनी सभी ग्राहकों को सुरक्षित और स्वागत योग्य वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम ऐसे किसी भी व्यवहार को बर्दाश्त नहीं कर सकते।
फेसबुक पर लिखे गए पोस्ट में कैफे के मालिक की तरफ से यह भी कहा गया कि हमारे व्यवसाय में या हमारे समुदाय में कहीं भी, ऐसे बयान या आचरण के लिए कोई जगह नहीं है जो किसी को भी उनके धर्म, जातीयता, राष्ट्रीयता, त्वचा के रंग, यौन अभिविन्यास, लिंग पहचान, या किसी अन्य भेदभावपूर्ण व्यवहार को बढ़ावा देता हो।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि कैफे के तीन कमर्चारी महिला को टॉयलेट उपयोग करने से रोक रहे हैं जबकि महिला उसी टॉयलेट में जाने पर अड़ी हुई है। एक अन्य महिला एक दूसरा बाथरूम उपयोग करने की सलाह देती है लेकिन महिला कह रही है कि मैं इस बाथरूम का इस्तेमाल क्यों नहीं कर सकती? मुझे इस बाथरूम का इस्तेमाल करना है। महिला को बाथरूम का वीडियो बनाने की परमिशन तो दी गई लेकिन उपयोग नहीं करने दिया गया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद बढ़ा जिसके बाद कैफे की तरफ से सफाई जारी करते हुए बताया गया कि तीनों कमर्चारियों को हटा दिया गया है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines