Viral Video : मां और बेटे का रिश्ता सबसे प्यारा होता है। कई बार बच्चे अपनी मां के साथ मजेदार प्रैंक या हंसी मजाक करते हैं। ऐसे ही एक मासूम से बच्चे ने सो रही मां के साथ ऐसा मजाक किया कि मां की सांस अटक गई। वह बिस्तर से कूद पड़ीं और फिर जमीन पर बैठकर रो पड़ी। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर के बाद लोग हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक महिला बेड पर गहरी नींद में सो रही है। इसी बीच बच्चा अपने हाथ में एक मेंढक पकड़कर बेडरूम में दाखिल होता है और फिर उसे अपनी मां के चेहरे पर रख देता है। पहले महिला को एहसास नहीं हुआ लेकिन कुछ देर बाद जब उसे कुछ अजीब सा लगा तो उसने चेहरे से मेंढक को हटाने की कोशिश की तो वह चौंक गई।
बेड से कूदी, रोने लगी महिला
महिला ने अजीब सा जानवर अपने चेहरे पर देखते ही डर गई। उसे दूर फेंककर बेड से नीचे उतर गई। नीचे उतरकर वह बुरी तरह रोने लगी जबकि बच्चा अपनी शरारत पर हंस रहा था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि वीडियो को महिला का पति और बच्चे का पिता रिकॉर्ड कर रहा था। इसके बाद तो उसकी हालत खराब होने वाली है। एक अन्य ने लिखा कि मुझे लगता है कि उसके पिता ने मेंढक को पकड़ा और बच्चे को देते हुए कहा कि वह मां के पास रख दे ताकि उसे डराया जा सके। उसे नहीं पता था कि उसकी ये हरकत तलाक करवा सकती है।
यह भी पढ़ें : Viral Video : ट्रेन में भिड़े आर्मी और पुलिस के जवान, 200 रुपये के लिए हुई तू-तू मैं-मैं
एक अन्य ने लिखा कि मेरे भाई ने मेरी मां के साथ ऐसा तब किया जब वह टूटे हुए पैर के साथ बिस्तर पर थी। वह चाहता था कि उसे बेहतर महसूस कराने के लिए एक उपहार मिले। एक अन्य ने लिखा कि ये वीडियो स्क्रिप्टेड है और बस मजाक के लिए रिकॉर्ड किया गया है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
5 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines