बिना टिकट मेट्रो स्टेशन में घुस गया बच्चा, मां ने वहीं पढ़ाया पाठ; वायरल हो रहा वीडियो

Mom Son at Metro Station Viral Video : वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने बच्चे को स्टेशन पर ही शिष्टाचार और कानून का पाठ पढ़ा रही है। वीडियो देखकर तमाम सोशल मीडिया यूजर मां की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Mother Son Viral Video

Mom Son at Metro Station Viral Video:  कहते हैं कि अगर बच्चों को बचपन से संस्कार और सामाजिक नियम सिखाएं जाएं तो वह जिंदगी भर इसे याद रखते हैं। आजकल भाग दौड़ भरी लाइफ लोग बच्चों को समय नहीं दे पाते और जो दे पाते हैं वह छोटी-छोटी बातों का ध्यान नहीं रखते। सोशल मीडिया पर मां-बेटे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। मां ने स्टेशन पर ही बेटे को पाठ पढ़ाया है।

विज्ञापन

स्टेशन पर ही मां ने पढ़ाया ‘कानून’ का पाठ

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक मां बेटे स्टेशन गेट मशीन से प्लेटफॉर्म पर जाते दिखाई दे रहे हैं। मां जैसे ही कूपन लेकर मशीन से प्लेटफॉर्म की तरफ बढ़ी, बच्चा भी पीछे पीछे चला गया। जब मां को इसकी जानकारी हुई तो उसने तुरंत बच्चों को वहीं पर कानून सीखाना शुरू कर दिया।

मां ने बच्चे को समझाया और मशीन से बाहर की तरफ भेजा। बच्चे ने मशीन में अपना कूपन स्कैन किया और फिर प्लेटफॉर्म पर गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो शेयर कर लिखा गया है कि सबसे पहले परिवार की तरफ से नैतिकता और शिक्षा दी जाती है।

विज्ञापन

देखिए वीडियो

वीडियो पर आए कुछ लोगों के कमेंट्स

एक ने लिखा कि पूर्वी एशियाइ देशों में समाज के प्रति लोगों में जिम्मेदारी की भावना है जिसका हमारे यहां अभाव है। वहां अगर कोई अपराध करता है तो परिवार को शर्मसार होना पड़ता है। एक ने लिखा कि एक बच्चे के लिए शिक्षा और अनुशासन दो मुख्य चीजें हैं और इसकी शुरुआत परिवार से होती है।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि हमें पहले स्वयं के प्रति सच्चा होने की जरूरत है, इसे ही हम ईमानदारी कहते हैं। चाहे कोई देखे या न देखे, हमें हमेशा सही रास्ते पर चलना चाहिए। वीडियो में जो दिखाई दे रहा है वह हमें भी अपने बच्चों को सिखाना है। एक ने लिखा कि बच्चे के भविष्य को संवारती इस मां को मैं धन्यवाद कहता हूं कि इसने समाज को अनजाने में एक बड़ा संदेश दिया है।

विज्ञापन

बता दें कि वीडियो को @TheFigen_ नाम के X अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को 9 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ