स्टेज पर दूल्हे के साथ खड़ी दुल्हन को आशिक ने ललकारा, मिला ऐसा जवाब उतरा भूत सारा

Wedding Funny Video Viral : वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन का आशिक शादी के दौरान स्टेज तक पहुंच गया। स्टेज के सामने पहुंचकर आशिक बोला – काजल मुझसे प्यार करती हो या नहीं? दुल्हन का जवाब सुनकर आशिक दुखी होकर वहां से चला गया।

Wedding Funny Viral Video (1)

Wedding Funny Video Viral : शादी के कई मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो को जानबूझकर रिकॉर्ड किया जाता है तो कुछ वीडियो में शादी के दौरान हुई ऐसी हरकतें होती हैं, जिसे देखकर लोग शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाते। इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है। शादी के दौरान पुराना आशिक स्टेज पर पहुंच गया।

विज्ञापन

शादी के दौरान पहुंच गया ‘आशिक’

शादी के दौरान स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन खड़े थे, इसी दौरान एक शख्स वहां पहुंचा और कहने लगा कि काजल, तुम मुझसे प्यार करती हो कि नहीं। तुम इन सबकी और समाज की परवाह मत करो, मैंने तुमसे सच्चा प्यार किया। तुम सच-सच बोलो काजल, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।

विज्ञापन

‘काजल, मुझसे प्यार करती हो ना?’

शख्स स्टेज पर दूल्हे के साथ खड़ी दुल्हन से पूछता है कि बोलो काजल, तुम भी मुझसे प्यार करती हो ना? दुल्हन ने जवाब दिया कि मैं तो तुम्हें जानती भी नहीं, प्यार की बात तो बहुत दूर है। यह जवाब सुनकर दूल्हा दुखी नजर आया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।


एक ने लिखा कि शायद काजल को सरकारी नौकरी वाला मिल गया होगा। एक ने लिखा कि इसका तो मोए-मोए हो गया यार। एक ने लिखा कि इस आशिक के तो सारे अरमान आंसुओं में बह गए। एक ने लिखा कि अंत में लड़की सबके सामने यही बोलती है। एक ने लिखा कि आज फिर एक और प्यार हार गया।

विज्ञापन

एक अन्य ने लिखा कि काजल हमारे तुम्हारे बीच में कोई आया तो समझो उसकी खूब मार पड़ने वाली है, अगर ये डायलॉग बोला होता तो शायद दूल्हा थोड़ा डरता भी। एक अन्य ने लिखा कि प्यार करने का आजकल यही नतीजा मिल रहा है। भाइयों प्यार के चक्कर में मत पड़ो, धोखा मिलने में देर नहीं लगती है।

विज्ञापन

बता दें कि यह वीडियो फेसबुक पर शेयर किया गया है। यह वीडियो स्क्रिप्टेड लग रहा है। वीडियो को तीन मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ