Viral Video : बाजार में नकली पनीर खूब खरीदा और बेचा जा रहा है। पनीर खाना लोगों को बहुत पसंद हैं और पनीर से जुड़े कई खाद्य लोगों को बहुत पसंद है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ब्रेक पकौड़ा में पड़े पनीर का लाइव टेस्टिंग कर रहा है और बता रहा है कि किस तरह लोग नकली पनीर का खूब सेवन कर रहे हैं।
निखिल सैनी के ‘ब्रेड पकौड़ा क्वालिटी चेक’ वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर 1.8 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। वायरल वीडियो में वह ब्रेड पकौड़ा में से पनीर निकालते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वह पनीर चेक करने के लिए गुनगुने पानी और आयोडीन टिंचर का इस्तेमाल किया। पनीर काला हो गया।
पनीर के दूसरे टुकड़े पर आया ये नतीजा
इसे बाद एक अन्य पनीर के टुकड़े को निखिल सैनी ने ऐसी ही जांचा। इस बार पनीर का टुकड़ा काला नहीं हुआ। निखिल के अनुसार, इससे साफ हुआ कि जो पनीर का टुकड़ा काला हुआ था, वह नकली था और जिस पर ज्यादा असर नहीं हुआ, वह सही पनीर था।
निकिल का यह वीडियो यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि 30 रुपये में पनीर वाला ब्रेड पकौड़ा लोग बड़े ही चाव से खाते हैं, अब नकली पनीर नहीं तो क्या मिलेगा? एक ने लिखा कि यह टेस्ट ही गलत है, इस तरह नकली पनीर की सच्चाई नहीं पता चल सकती।
यह भी पढ़ें : शादी के कार्ड पर गणेश जी की जगह दिखे ये महापुरुष, वायरल हुई कार्ड की तस्वीर
एक अन्य ने लिखा कि 25 रुपये के ब्रेड पकौड़े में इतना बड़ा पनीर देख के ही समझ लो कि दया दाल में कुछ काला है। एक ने लिखा कि मतलब अब 25 रुपए के ब्रेड पकौड़े को खाने से पहले ये 200 रुपए की बॉटल लेनी पड़ेगी और अगर पनीर सही निकलेगा तो पनीर भी बर्बाद होगा। एक अन्य ने लिखा कि तुम पर विश्वास नहीं है, मेरी मां का कहना है कि दोनों पक्षों को सुनो, फिर फैसला करो, तो हलवाई के साथ रील बनाओ।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines