Watch Video: न ड्राइवर न इलेक्ट्रिक कार, आग का गोला बन रोड पर दौड़ती दिखी लाल रंग की वैन

viral video Burning Maruti Suzuki Omni: सोशल मीडिया पर एक दुर्घटनाग्रस्त कार का वीडियो सामने आया है। जिसमें कार आग का गोला बनकर रोड दौड़ती नजर आती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Watch Video: न ड्राइवर न इलेक्ट्रिक कार, आग का गोला बन रोड पर दौड़ती दिखी लाल रंग की वैन

Viral video Burning Maruti Suzuki Omni: सोशल मीडिया पर एक जलती हुई कार का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, ये कार आग का गोला बनकर रोड पर बिना ड्राइवर के ही दौड़ने लगती है। इस कार को मौके पर मौजूद लोग रोकने की कोशिश करते हैं लेकिन उसमें उठ रही आग की लटतों की वजह से किसी की हिम्मत नहीं हुई। हालांकि, कार आगे जाकर वहां पर खड़े वाहन से टकरा जाती है। यह हादसा कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया इसका वीडियो सामने आया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार की बताई जा रही है।

लोगों ने कार को रोकने की कोशिश की

दरअसल, यह चौंकाने वाली घटना कथित तौर पर केरल के तिरुवनंतपुरम की बताई जा रही है। यहां पर सड़क पर चलते समय एक मारुति सुजुकी ओमनी वैन में अचानक आग लग गई। हालांकि, जैसे ही ड्राइवर को एहसास हुआ कि उसकी वैन में आग लग गई है, वह अपनी जान बचाने के लिए गाड़ी से कूद जाता है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वैन में भीषण आग लगी हुई है और वह रोड पर दौड़ रही है। वहां पर मौजूद लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त कार को रोकने के की कोशिश की ताकि इससे हादसा न हो जाए। लेकिन वह आगे जाकर वाहन से टकराकर रुक जाती है। सौभाग्य से इस घटना में किसी को चोट नहीं आती है।

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ

news 24 whatsapp channel

https://www.instagram.com/reel/Cz9GzDaSaz2/?utm_source=ig_embed&ig_rid=4162e760-9ee6-43b2-9a5b-44ee27c1ce68

आग लगने की वजह नहीं आई सामने

कार में आग कैसे लगी। फिलहाल इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन मौके पर पहुंचकर अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। बता दें कि मारुति सुजुकी ने पहली बार 1984 में मारुति ओमनी वैन के रूप में ओमनी की शुरुआत की थी। यह देश में सबसे लोकप्रिय मॉडलों में से एक मानी जाती थी। इस कार को लोग पर्सनली और कमर्शियली दोनों तरह से इस्तेमाल करते थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ