Pratyaksh Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Two children sitting on snake tray in Vande Bharat: वन्दे भारत में रोज अजीबो-गरीब कारनामे सामने आते रहते हैं। हाल ही में अनंत रूपनगुडी नाम के रेलवे अधिकारी ने वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे दो बच्चों की तस्वीर एक्स पर शेयर की है, जिसमें उन्होंने यात्रियों पर नाराजगी जताई है। शेयर की गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि यात्रियों के सामने स्नेक ट्रे पर बैठे दो बच्चे नजर आ रहे हैं।
रेलवे अधिकारी ने पोस्ट में लिखा, #वंदेभारत और अन्य ट्रेनों में स्नैक ट्रे के टूटने या खराब स्नैक ट्रे की एक मुख्य वजह यह भी है। अधिकारी ने लिखा, सबूतों के साथ मैं तस्वीरें शेयर कर रहा हूं, फिर भी लोग मुझे दोषी कहेंगे।
One of the main reasons for breaking of snack trays or defective snack trays in #VandeBharat and other trains! Even with photographic evidence, whiners would say that I pass on the blame only to passengers! (https://godaddy.com/) #IndianRailways #Responsibility #passengers pic.twitter.com/ykv0VNED9a
— Ananth Rupanagudi (@Ananth_IRAS) November 22, 2023
रेलवे अधिकारी की पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक एक्स यूजर ने मजाक में कहा, इस मामले में मेरा कहना है कि टेबल ट्रे को वंदे भारत के अगले एडिशन में बेबी सीट की तरह काम करने के लिए डिजाइन किया जाना चाहिए। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, हम ऐसे व्यवहार पर प्रतिबंध/जुर्माना क्यों नहीं लगा सकते? जिसमें कूड़ा-कचरा भी शामिल है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, इसके लिए माता-पिता जिम्मेदार हैं, इसलिए उन पर जुर्माना लगाया जाना चाहिए।
बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब ऐसा मामला सामने आया है। इससे पहले भी एक ट्रेन की पेंट्री में चूहों का वीडियो सामने आया था, जिसमें चूहे लोगों के लिए बना भोजन खा रहे थे। इस वीडियो को लेकर कई लोगों ने अपनी आपत्ति जताई थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रेंडिंग, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।