Snake Viral Video : सांप ऐसे जानवर होते हैं कि छोटी सी छोटी जगह पर छिपकर बैठ जाते हैं। सांपों को देखते ही अधिकतर लोगों की हालत खराब हो जाती है। घर, कार आदि जगहों पर सांप के निकलने पर बहुत कम लोग ही उसे पकड़कर बाहर फेंकने की हिम्मत रखते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कार में एक खतरनाक सांप घुस गया और उसे निकालने में पसीने छूट रहें हैं।
कार में मिला सांप
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार में भयानक सांप घुसा हुआ है। उसे निकालने की भरपूर कोशिश हो रही है। सांप कार से निकल ही नहीं रहा है। एक शख्स सांप को पकड़कर खींचकर निकाल रहा है लेकिन सांप ने ऐसी पकड़ बना रखी है कि वह बाहर नहीं आ रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विशाल अजगर कार के एक हिस्से में छिपकर बैठा हुआ है। एक शख्स पूरी ताकत के साथ उसे खींच रहा है लेकिन फिर भी अजगर बाहर नहीं निकल रहा है। रस्सी की तरह जब शख्स ने अजगर को पूरी ताकत से खींचा तब वह बाहर निकला।
यह वीडियो @mahdilaith नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को एक करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं जबकि एक लाख से अधिक लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। बड़ी संख्या में लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : शादी के दौरान पटाखे वाले पर भड़का दूल्हा, मारी लात; हैरान रह गई दुल्हन
एक ने लिखा कि मुझे तो ऐसा लगता है कि ये ड्राइविंग करना पसंद करता है, लेकिन दुर्भाग्य से सांपों के लिए कोई ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है। एक ने लिखा कि यह शख्स जिस तरह से सांप को खींच रहा है, उससे पता चलता है कि वह सांप से बिलकुल नहीं डरता है। एक ने लिखा कि ये तो बड़ा खतरनाक है, सांप ऐसी जगहों पर बैठ जाते हैं तो निकालना मुश्किल हो जाता है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
23 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines