धोती पहनने पर पिता को मॉल में एंट्री से रोका, बेटे ने वीडियो में उठाया दर्द तो हो गया वायरल

Bangalore GT Mall Viral Video : बेंगलुरु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग का दावा है कि उन्हें उनके पहनावे के कारण मॉल में नहीं जाने दिया गया। वीडियो देखने के बाद तमाम लोग भड़क गए।

bengaluru
विज्ञापन

Bangalore GT Mall Viral Video : जब भारत में अंग्रेज शासन करते थे तो कई जगहों पर नियम था ‘कुत्ते और भारतीय को अंदर आने की अनुमति नहीं है’। समय का पहिया घूमा तो जो लोग भारतीयों पर यह नियम थोपते थे, उन्हीं पर एक भारत से जुड़ा एक शख्स शासन कर चुका है। यह बातें इसलिए हो रही हैं क्योंकि एक बुजुर्ग का दावा है कि उसे उसके कपड़ों के कारण मॉल में नहीं जाने दिया गया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस पर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।

मामला बेंगलुरु का है, एक बुजुर्ग का दावा है कि उसे एक मॉल में इसलिए नहीं जाने दिया गया क्योंकि उसे पारंपरिक भारतीय पोशाक धोती पहन रखी थी। मामला जीटी मॉल का है, इसके बाद बुजुर्ग ने वीडियो जारी किया और मॉल के सुरक्षा कर्मचारियों से अपील की उन्हें मॉल के अंदर प्रवेश करने दिया जाए।

Advertisment

वायरल हो रहा है वीडियो 

वहीं सुरक्षा कर्मियों ने बुजुर्ग से कहा है कि मॉल के नियम के अनुसार धोती पहने व्यक्तियों का प्रवेश मॉल में वर्जित है। पिता ने अपील की है कि हम लोग बहुत दूर से आए हैं, उन्हें अंदर जाने से ना रोका जाए। सुरक्षाकर्मियों ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि हमें बहुत सख्त निर्देश है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तो लोग भड़क गए।


एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि कर्नाटक में ये क्या नाटक चल रहा है, सरकार को तुरंत एक्शन लेना चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि इस मॉल का बहिष्कार करो और सरकार से पत्र लिखकर इस पर कार्रवाई करने की मांग करनी चाहिए। एक ने लिखा कि इस मॉल को जवाब देने के लिए कम से कम 100 लोगों को धोती पहनकर जाना चाहिए, फिर देखते हैं कि ये मॉल वाले क्या करते हैं।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि मुझे जो जानकारी है उसके मुताबिक, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी हर दिन धोती पहनते हैं। क्या उन्हें भी जीटी मॉल के अंदर जाने की इजाजत नहीं है? धोती पहनना अब कैसे और कब अपराध है? एक अन्य ने लिखा कि धोती पहनकर मॉल में क्यों नहीं जा सकते? इसके पीछे का कोई वैध कारण मुझे समझ नहीं आ रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ