Viral Post: एक कनाडाई महिला ने लोकप्रिय रेस्तरां टिम हॉर्टन्स इंक पर भेदभाव का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि इस कंपनी ने उनको नौकरी से निकाल दिया, क्योंकि उन्होंने कंपनी में भारतीयों की भर्तियों के खिलाफ आवाज उठाई थी। इस पोस्ट के सोशल मीडिया वायरल होने के बाद यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई है। यूजर्स ने कंपनी पर इस तरह के भेदभाव करने के लिए केस करने तक की सलाह दे डाली।
पोस्ट में क्या है दावा?
सोशल मीडिया पर जो पोस्ट वायरल हो रहा है उसमें एक महिला ने अपनी नौकरी जाने की वजह भारतीयों को ठहराया है। वायरल पोस्ट हो रही पोस्ट में एक महिला को लेकर दावा किया जा रहा है कि कनाडा में एक कनाडाई महिला को नौकरी से निकाल दिया गया क्योंकि उन्होंने केवल भारतीयों को कॉफी शॉप में रखने का आरोप लगाया था। पोस्ट में लिखा गया कि इस महिला ने देखा कि टिम हॉर्टन्स के भारतीय प्रबंधक केवल अन्य भारतीय अप्रवासियों को ही काम पर रख रहे थे। जब उसने इसपर विरोध जताया तो, उसे निकाल दिया गया।
ये भी पढ़ें: वायरल होने के लिए नया ‘पैंतरा’ चौंकाने वाला; महिला ने चोरी करते हुए अपना वीडियो बना किया अपलोड
इस महिला ने दावा किया कि कंपनी भारतीयों का ही पक्ष लेती है। इसको उन्होंने देश की विविधता और समावेशी चरित्र के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि कंपनी के इस रवैये पर रोक लगनी चाहिए।
यूजर्स का क्या कहना है?
इस पोस्ट के वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक ने लिखा खैर, अब मुझे पता है कि मैं अकेला व्यक्ति नहीं हूं जिसने इस पर ध्यान दिया है। अगर आप बताते हैं कि भारतीय उन नौकरियों में भी बुरे हैं तो क्या वे आपको निशाना बनाते हैं? एक ने लिखा उसे निश्चित रूप से शिकायत करनी चाहिए, 1 केवल 1 जातीयता से काम पर रखने और 2 कर्मचारियों के खिलाफ प्रतिशोध के खिलाफ कानून हैं। अगर वह उन पर मुकदमा करती है तो उसको जीत मिल सकती है।
ये भी पढ़ें: 33000 फीट ऊंचाई पर प्लेन में कामुक फिल्म चलने से हड़कंप; ऑस्ट्रेलिया से जापान जा रही थी फ्लाइट
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines