कनाडा की महिला ने उठाई भारतीयों को नौकरी देने के खिलाफ आवाज, चली गई नौकरी

Viral Post: सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल होते हैं जिसमें यूजर्स अपने साथ हुई घटनाओं को साझा करते हैं। हाल ही में में एक पोस्ट वायरल हो रही है उसमें एक महिला का दावा है कि उसको भारतीयों को नौकरी देने के खिलाफ आवाज उठाने पर नौकरी से निकाल दिया गया।

Viral Post

Tim Hortons

Viral Post: एक कनाडाई महिला ने लोकप्रिय रेस्तरां टिम हॉर्टन्स इंक पर भेदभाव का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि इस कंपनी ने उनको नौकरी से निकाल दिया, क्योंकि उन्होंने कंपनी में भारतीयों की भर्तियों के खिलाफ आवाज उठाई थी। इस पोस्ट के सोशल मीडिया वायरल होने के बाद यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई है। यूजर्स ने कंपनी पर इस तरह के भेदभाव करने के लिए केस करने तक की सलाह दे डाली।

पोस्ट में क्या है दावा?

सोशल मीडिया पर जो पोस्ट वायरल हो रहा है उसमें एक महिला ने अपनी नौकरी जाने की वजह भारतीयों को ठहराया है। वायरल पोस्ट हो रही पोस्ट में एक महिला को लेकर दावा किया जा रहा है कि कनाडा में एक कनाडाई महिला को नौकरी से निकाल दिया गया क्योंकि उन्होंने केवल भारतीयों को कॉफी शॉप में रखने का आरोप लगाया था। पोस्ट में लिखा गया कि इस महिला ने देखा कि टिम हॉर्टन्स के भारतीय प्रबंधक केवल अन्य भारतीय अप्रवासियों को ही काम पर रख रहे थे। जब उसने इसपर विरोध जताया तो, उसे निकाल दिया गया।

इस महिला ने दावा किया कि कंपनी भारतीयों का ही पक्ष लेती है। इसको उन्होंने देश की विविधता और समावेशी चरित्र के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि कंपनी के इस रवैये पर रोक लगनी चाहिए।

यूजर्स का क्या कहना है?

इस पोस्ट के वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक ने लिखा खैर, अब मुझे पता है कि मैं अकेला व्यक्ति नहीं हूं जिसने इस पर ध्यान दिया है। अगर आप बताते हैं कि भारतीय उन नौकरियों में भी बुरे हैं तो क्या वे आपको निशाना बनाते हैं? एक ने लिखा उसे निश्चित रूप से शिकायत करनी चाहिए, 1 केवल 1 जातीयता से काम पर रखने और 2 कर्मचारियों के खिलाफ प्रतिशोध के खिलाफ कानून हैं। अगर वह उन पर मुकदमा करती है तो उसको जीत मिल सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ