Viral News: आठ हॉट बीवियों के साथ रहने के लिए शख्स बनवा रहा है आलीशान 'महल', शेड्यूल बनाकर करता है प्यार

Mansion of love

Mansion of love

Viral News: ब्राजील के जाने-माने मॉडल और इन्फ्लुएंसर आर्थर उर्सो एक बार फिर चर्चाओं में हैं। वे अपनी एक नहीं, दो नहीं, बल्कि कुल आठ पत्नियों के लिए एक महल बनवा रहे हैं। खबरों के मुताबिक आर्थर उर्सो अपनी सभी पत्नियों के साथ रहने के लिए 7500 वर्ग फुट का एक भव्य घर तैयार कर रहे हैं, जिसे उन्होंने ‘मैन्शन ऑफ फ्री लव’ (Mansion Of Free Love) नाम दिया है।

आर्थर उर्सो ने की 9 शादियां

मॉडल और इन्फ्लुएंसर आर्थर उर्सो ने 2021 में एक साथ 9 लड़कियों से शादी कर जमकर सुर्खियां बटोरीं थीं। हालांकि, बाद में आर्थर की एक पत्नी का तलाक हो गया, क्योंकि वह अपने पति को किसी अन्य महिला के साथ साझा नहीं करना चाहती थी।

आर्थर की ये शादियां नहीं हैं मान्य

हालांकि, आर्थर उर्सो की ये शादियां आधिकारिक रूप से मान्य नहीं हैं, क्योंकि ब्राज़ील में एक से अधिक महिलाओं से शादी करना नियम के विरुद्ध माना जाता है। लेकिन, खबरों की मानें तो आर्थर अपनी जिंदगी से काफी उत्साहित हैं और उनकी पत्नियां भी उनसे काफी खुश हैं।

आर्थर के परिवार को मिल रही धमकियां

आर्थर उर्सो की इस जीवनशैली से बहुत से लोग खुश नहीं हैं और उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आर्थर के घर की एक दीवार पर किसी ने दानव (Demon) लिखा है। उनके घर की दीवार पर लिखा था, ‘दानव परिवार, चले जाओ, हम तुम्हारा स्वागत नहीं करेंगे।’ इस पर आर्थर का कहना है कि वह दिन काफी निराशाजनक था, जब दीवार पर लिखा हुआ था। हम शांति चाहते हैं। उन्होंने बताया कि सुबह निर्माण टीम के बाद जब मैंने गेट खोला तो पता चला कि दीवार पर किसी ने ऐसा मैसेज लिखा है।

आर्थर ओ उर्सो (@arthurourso) द्वारा साझा की गई एक पोस्ट

आसान नहीं 8 बीवीयों का साथ निभाना

आर्थर ओ उर्सो के लिए सभी पत्नियों को समय देना आसान नहीं था। इस के लिए उन्होंने बकायदा शेड्यूल आधार पर वह पत्नियों के साथ समय बिताते हैं और शेड्यूल के हिसाब से प्यार करते हैं। आर्थर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और पत्नियों के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ