हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ChatGPT ने बचाई बिल्ली की जान, शख्स की खतरनाक बीमारी को पहचाना, क्या है वायरल दावा?

Viral News: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक शख्स ने चैटजीपीटी को लेकर एक दावा किया है। जिसके बाद कई यूजर्स ने अपने अनुभव भी शेयर किए। दरअसल, उस शख्स का कहना है कि ChatGPT ने उसकी जान बचाई है।

विज्ञापन

Viral News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट ChatGPT को लेकर एक दावा किया गया। दावा करने वाले शख्स ने कहा कि ChatGPT ने वर्कआउट के बाद बीमार होने पर उसकी जान बचाई। Reddit पर शेयर किए गए इस दावे पर कई लोग अपनी सहमति भी जता रहे हैं। दरअसल, शख्स का कहना है कि उसको डॉक्टरों से पहले ही उसकी बीमारी का पता चल गया, जिसकी जानकारी इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट ने उसको दी। इसके अलावा एक शख्स ने दावा किया कि उसकी बिल्ली की जान भी ChatGPT ने बचाई। क्या है पूरा मामला?

ChatGPT ने कैसे बचाई जान?

सोशल मीडिया पर कई अजीब दावों वाले पोस्ट वायरल होते हैं। हाल ही में Reddit पर यूजर का पोस्ट वायरल हो रहा है। जिसमें उसने बताया कि AI चैटबॉट ChatGPT ने वर्कआउट के बाद बीमार होने पर उसकी जान बचाई। व्यक्ति ने शेयर किया कि करीब एक हफ्ते पहले उसने वर्कआउट करने का फैसला किया। जिसमें उसने कुछ पुशअप, स्क्वैट्स और प्लैंक किए। जिसके बाद वह उठा तो उसे ऐसा लगा जैसे वह किसी बस से टकरा गया हो।

ये भी पढ़ें: 19 बच्चों की मां… बिजनेस के साथ पूरी की डॉक्टरेट की डिग्री, जानिए कौन हैं हम्दा अल रुवैली?

विज्ञापन

ऐसा क्यों हो रहा है इसकी जानकारी के लिए उसने ChatGPT की मदद ली। जिस पर चैटबॉट ने उन्हें तुरंत अस्पताल में जाने की सलाह दी। साथ ही यह भी बताया कि उनको मध्यम से गंभीर रैबडोमायोलिसिस हो सकता है। इससे उनकी किडनी पर असर पड़ सकता है। जैसे ही उन्होंने इसके बारे में और जाना तो उन्हें विश्वास हो गया कि चैटबॉट सही था।

इसके बाद उन्होंने अस्पताल जाने का फैसला किया। जहां पर जाकर उनको पता चला कि उन्हें रैबडोमायोलिसिस नाम की बीमारी हो गई है। यह तब होता है जब आपकी मांसपेशियां तेजी से टूटने लगती हैं। इसके लिए उनको करीब एक हफ्ता अस्पताल में निगरानी में रखा गया।

विज्ञापन

ChatGPT saved my life
byu/Ananymous717 inChatGPT

बिल्ली की बचाई जान

इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा कि चैटजीपीटी ने मेरी बिल्ली की भी जान भी बचाई थी। वेटरनरी डॉक्टर को बिल्ली के बारे में लगा कि उसके पिछले पैर में ब्लड क्लॉट हैं।इसके बाद जब मैंने चैटजीपीटी से इसके बारे में जाना तो उसमें सुझाव मिला कि डॉक्टर को उसके हाई बल्ड प्रेशर की जांच करनी चाहिए। बाद में पता चला कि बिल्ली के पैर में कोई ब्लड क्लॉट नहीं थे। ज्यादातर यूजर्स का कहना है कि चैटजीपीटी काफी सटीक जानकारी देता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: प्रिंसिपल और टीचर की अश्लील हरकतें सीसीटीवी में कैद, शिक्षा विमाग ने लिया ये एक्शन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola