Video: 'देखने में तालीबान जैसे लग रहे हो, हथियार बंद शिकारियों से सामना होने पर यह बोले फॉरेस्ट अधिकारी, वीडियो वायरल

शिकारियों को समझाता वन अधिकारी

शिकारियों को समझाता वन अधिकारी

विज्ञापन

Video: अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में दो अलग-अलग कार सवार एक दर्जन से अधिक लोग जंगल में शिकार करने जा रहे थे। इन लोगों के हाथ में बंदूकें और आधुनिक हथियार थे। अचानक रास्ते में गश्त करते वन विभाग के अधिकारियाें की टीम की इन पर नजर पड़ गई। फिर क्या था….

Advertisment

वन अधिकारी ने दिया सूझबूझ का परिचय 

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। वन विभाग की टीम के अधिकारी Jumgo Geiyi  इस वीडियो में बोलते हुए सुनाई पड़ रहे हैं। हथियारों से लैस लोगों को देख अधिकारी की सूझबूझ का लोग तारीफ कर रहे हैं। वीडियो पर 313.7K व्यू हो चुके हैं। यूजर्स इस वीडियो को रिट्वीट कर रहे हैं। बड़ी संख्या में वीडियो को लाइक कर रहे हैं।

अभी ‘दादा’ समझ रहे हो एक को भी जेल में डाला तो…

अधिकारी वीडियो में बोलते हुए सुनवाई पड़ रहे हैं, ‘आप लोग चाहे तो हमारी मदद मत कीजिए, लेकिन आप लोग खुद को भी परेशानी में नहीं डालिए’। ‘अभी आप खुद को ‘दादा’ समझ रहें होंगे। लेकिन आप में से किसी एक को भी जेल में डाल दिया तो अन्य में से कोई मदद के लिए नहीं आएगा’।

आप तालीबान जैसे लग रहे हो

अधिकारी ने आगे कहा आपमें से कोई मेरे पिता सामान है कोई मेरे छोटे भाई की तरह है। अगर आप ट्रेडिशनल वेपन में होते तो कोई बात नहीं लेकिन आप लोगों ने तो गन पकड़ी हुई हैं। ये गन देखने से तो आप तालीबान जैसे लग रहे हो। आप इन हथियारों के साथ किसी वॉर में जाओ। जानवरों का भी परिवार होता है बच्चे होते हैं आप भी किसी के बच्चे हैं कोई आपको गोली मार दे तो कैसा महसूस करेंगे। आप पर कानून की आर्म्स एक्ट समेत कई धाराएं लगती है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ