हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

महिला ने हाथ में उठाई चप्पल तो 'स्पाइडर मैन' बन गया बच्चा, सीलिंग पर चढ़ा; देखिए वीडियो

Child Become Spider man : वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा मां की मार से बचने के लिए किस तरह सीलिंग तक चढ़ गया है, लोग अब इस बच्चे को स्पाइडर मैन बता रहे हैं।

विज्ञापन
मार खाने से बचने के लिए स्पाइडर मैन बना बच्चा

Child Become Spider man : शरारत के बाद मां की पिटाई से बचने के लिए बच्चे तमाम हथकंडे अपनाते हैं। कुछ दूर भागते हैं तो कुछ परिवार के अन्य सदस्यों से बचाने की अपील करते हैं तो वहीं कुछ बच्चे ऐसे होते हैं तो जो मां की मार से बचने के लिए घर तक छोड़कर भाग जाते हैं लेकिन एक बच्चा स्पाइडर मैन बन गया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा स्पाइडर मैन बनकर सीलिंग तक चढ़ गया है, नीचे एक महिला हाथ में चप्पल लेकर खड़ी है। जैसे ही बच्चा थोड़ा सा नीचे आता है महिला चप्पलों से पिटाई शुरू कर देती है। इसके बाद बच्चा फिर सीलिंग की तरफ चढ़ जाता है। यह खेल काफी देर तक चलता रहा।

बच्चा जिस तरह सीलिंग पर चढ़ा हुआ है, वीडियो देखकर लोग उसे स्पाइडर मैन बता रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर खूब देखा जा रहा है। इस वीडियो को 20 जनवरी को शेयर किया गया, कुछ ही घंटे में इस वीडियो को 5 लाख से अधिक लोगों ने देखा है।

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

एक X यूजर ने लिखा कि मां की मार में इतना दर्द होता है कि बच्चा स्पाइडर मैन बन ही जाता है। एक ने लिखा कि यह रिस्की है, इस तरह गिरने पर बच्चे को गंभीर चोट लग सकती है। एक अन्य ने लिखा कि ये मां और बच्चे दोनों अजीब ही है। दोनों करतब दिखाने में व्यस्त हैं।

यहां देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें : फ्लाइट में एयरहोस्टेज के साथ ‘गंदी हरकत’ कर रहा था यात्री, पकड़ा गया तो हुआ ये अंजाम

एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि इस वीडियो में बच्चा तो ‘स्पाइडर मैन’ की तरह दिखाई दे रहा है और बिना किसी सपोर्ट के सीलिंग पर चढ़ गया है । एक ने लिखा कि इसीलिए बच्चों को ज्यादा फिल्म नहीं दिखानी चाहिए। संभवतः इसने स्पाइडर मैन फिल्म देखकर ही ऐसा किया होगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें