TrendingDonald trump tariffsiranDonald Trump

---विज्ञापन---

Video: पैरेट का खेलने का हुआ मन, किचन से एक-एक कर सामान गिराने लगा नीचे

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आपने बोलने वाले पैरेट तो कई देखे होंगे। लेकिन इस बार एक ऐसे पैरेट का वीडियो वायरल हो रहा है जो बोलता नहीं डांस करता है। उसे शरारत पसंद है। बच्चे की तरह शरारत करते हुए वह किचन की स्लैब पर बैठकर जानबूझकर कांच के गिलास समेत एक-एक कर सामान […]

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आपने बोलने वाले पैरेट तो कई देखे होंगे। लेकिन इस बार एक ऐसे पैरेट का वीडियो वायरल हो रहा है जो बोलता नहीं डांस करता है। उसे शरारत पसंद है। बच्चे की तरह शरारत करते हुए वह किचन की स्लैब पर बैठकर जानबूझकर कांच के गिलास समेत एक-एक कर सामान नीचे गिराता हुआ दिख रहा है। अभी पढ़ें  चाचाजी  जिस स्वैग से बीड़ी पीते हैं, उस अंदाज पर फिदा हुए लोग सामान गिराने के बाद डांसकर खुशी मनाई संतरी, पीले, हरे और सफेद रंग का यह पैरेट देखने में बहुत सुंदर लग रहा है। वीडियो में यह घर की किचन में बैठा दिख रहा है। बैकग्राउंड में एक गाना चल रहा है। पैरेट वहां रखा सामान एक के बाद एक लाता है और उसे नीचे फेंकने लगता है। इतना ही नहीं सामान फेंकने के बाद वह खुश होते हुए डांस भी करता है। बच्चे की तरह शरारत करते हुए नांचता है। अभी पढ़ें  मुंबई लोकल में सामान बेचती नजर आईं वृद्ध महिला, यूजर्स ने किया सलाम क्यूट पैरेट के बारे में कर रहे कमेंट  इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहें हैं। इसे अब तक 1.5 मिलियन लाेग देख चुके हैं। करीब 40 हजार से अधिक लोग इसे लाइक कर चुके हैं। 5 हजार से अधिक लोग इसे रिट्वीट कर चुके हैं। 800 से अधिक लोग इस पर कमेंट कर चुकें हैं। कमेंट करने वाले लोग कह रहें हैं कि पैरेट बच्चे की तरह शैतानी कर रहा है। शरारती पैरेट को लोग बेहद पसंद कर रहें हैं। अभी पढ़ें – वायरल खबरों से जुड़ी जानकारी यहाँ पढ़ें Click Here - News 24 APP अभी download करें


Topics:

---विज्ञापन---