एक वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नई बहु ढोलक नहीं बल्कि गिटार बजाते नजर आ रही है. इस वीडियो पर लोगों ने जमकर कमेंट भी किए हैं. नई दुल्हन ने इस परंपरा को एक सुंदर और अलग ट्विस्ट दिया है. शादी के बाद नई दुल्हन को सबसे मिलवाया जाता है, जिसके बीच बहु या तो गीत गाकर अपनी क्वालिटी दिखाती है, या डांस कर या ढोलक बजाकर. लेकिन इस बार नई बहु रानी ने अपने अलग ही अंदाज से पूरे सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. वीडियो में नई बहु ने इस पुरानी परंपरा को नया ट्विस्ट दिया है, जिसमें वह घूघट ओढे हुए बैठी है और गिटार बजाकर सभी को सुना रही है.
साथ ही बहु रानी गाना भी गाती नजर आ रही है. आपको बता दें कि वीडियो में दुल्हन गिटार लेकर पीली साडी में जचती नजर आ रही है. जैसे ही बहु रानी गाना गाने के लिए आगे बढती है और गिटार से सुर मिलाती है, वैसे ही आस-पास बैठी चाचियों के होश उड जाते हैं. इसके बाद सभी लोग बहु के गाने पर ताल से ताल मिलाने लग जाते हैं.
यह भी पढ़ें: Maharashtra Politics: एक पिता की 268 संतानें? पनवेल मतदाता सूची में बड़ा घोटाला, चुनाव आयोग तक पहुंची शिकायत!
दुल्हन का लंबा घूघट और हाथ में गिटार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा दुल्हन का वीडियो तान्या सिंह बताया जा रहा है. विदाई के बाद घर में हुए पारिवारिक कार्यक्रम में उन्होंने गिटार बजाकर सभी का दिल जीत लिया. कुछ आस-पास की दादी चाची बहु रानी का घूघट थोड़ा नीचे खिसकाती नजर आती हैं, तो कोई महिला उसे और ढक देती है. तान्या तुरंत हल्का सा घूघट ऊपर कर लेती हैं ताकि चेहरा भी नजर आए और गाना भी अच्छे से गाया जा सके.
दुल्हन ने गाया 90s का सुपरहिट गाना
गिटार बजाते हुए तान्या ने फिल्म यस बॉस का गाना ‘एक दिन आप’ गाया. बहु का आवाज और सुर सुनते ही यूजर्स के होश उड गए. आपको बता दें कि तान्या ने ‘तेरा मेरा प्यार अमर’ वाला गाना भी गाया. दोनों गाने सभी को खूब पसंद आए. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि सब मुस्कुरा रहे हैं और कई लोग रिकॉर्डिंग भी कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: पति की लाश के साथ सोती हैं महिलाएं, सपने में देता है दूसरी शादी की मंजूरी : इस जनजाति का अजीब रिवाज
इंटरनेट पर हो रही है नई दुल्हन की जमकर तारीफ
जैसे ही सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर हुआ, वैसे ही एक पर 11.3 मिलियन तो दूसरे पर 15 मिलियन व्यूज आ गए. कमेंट सेक्शन में लोगों ने तारीफों की बौछार कर दी. किसी ने लिखा, “घूघट की मर्यादा भी रखी और टैलेंट भी दिखा दिया.” कुछ ने कहा, “भाभी या लेडी गागा?” वहीं बहु रानी को “Rockstar Bahu” भी कहा गया.
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
11 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines