रोहतक के चिड़ियाघर में टाइम पास करने गए एक युवक पर शेरनी ने हमला कर दिया। हालांकि उस युवक को कुछ नहीं हुआ, लेकिन यह चिड़ियाघर की सुरक्षा पर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। ये घटना तब हुई जब व्यक्ति शेरनी के साथ सेल्फी लेने के साथ-साथ वीडियो बना रहा था। सेल्फी लेते समय अचानक शेरनी ने अटैक कर दिया। युवक की वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
सेल्फी लेने के चक्कर में चली जाती जान
यह घटना रोहतक की है, जहां चिड़ियाघर में टाइम पास करने गया एक युवक शेरनी के साथ सेल्फी ले रहा था और वीडियो बना रहा था। ये युवक के पिंजरे के पास खड़ा था कि तभी वो अचानक तेजी से भागने लगा। युवक ने वीडियो में बताया कि शेरनी पिंजरे से बाहर आ गई और उसपर हमला करने की कोशिश की। हालांकि युवक ने तुरंत वहां से भागकर अपनी जान बचाई।
बता दें कि जब यह घटना हुई थी तो आसपास छोटे बच्चे भी थे। युवक ने अपनी आपबीती वीडियो के जरिए शेयर की है। यहां हम उस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।
तुरंत हरकत में आया प्रशासन
बता दें कि इस घटना के समय चिड़िया घर में छोटे बच्चे भी थे और इससे एक बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने तुरंत शेरनी को पिंजरे में बंद किया और चिड़ियाघर को आम जनता के लिए लगभग 1 घंटे के लिए बंद कर दिया गया। युवक ने बताया कि शेरनी ने धक्का मारकर पिंजरे का दरवाजा तोड़ दिया था। यह प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाता है।
युवक ने वीडियो में बताया कि पिंजरे का दरवाजा इतना कमजोर है कि इसे कोई बच्चा भी तोड़ सकता है। युवक ने चिड़ियाघर में घूमने आ रहे लोगों को भी सलाह दी है कि वे अपनी सुरक्षा का ध्यान खुद ही रखें।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
16 mins agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines