बीच पर खेल रहे बच्चों पर आकाशीय बिजली गिरने से मौत का वीडियो वायरल, तीन की गई जान

Live Lightning Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि बीच पर खेल रहे तीन बच्चों पर आकाशीय बिजली गिरी और तीनों वहीं खड़े-खड़े गिर पड़े। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका।

lighnting Viral Video

Live Lightning Viral Video : बारिश के वक्त अक्सर आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं होती हैं। कई बी बार इसकी चपेट में आने से लोगों की मौत हो जाती है। लोगों को बचाव के तरीके भी बताये जाते हैं। हालांकि आकाशीय बिजली से होने हादसों के कई वीडियो सामने आ चुके हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बीच पर खेलते तीन बच्चों पर आकाशीय बिजली गिरने की घटना को देखा जा सकता है।

विज्ञापन

तीन बच्चों पर गिरी आकाशीय बिजली

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बीच पर तीन बच्चे खेल रहे हैं, इसी बीच तेज रोशनी के साथ आकाशीय बिजली उनपर गिरती है और तीनों खड़े खड़े पीछे की ओर गिर पड़े। बताया गया जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त बच्चे एक दूसरे को पकड़कर खेल रहे थे। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन

तीनों की मौत

बताया गया कि घटना के बाद बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, जहां तीनों की मौत हो गई है। वीडियो शेयर कर X पर @nexta_tv नाम के यूजर ने बताया गया कि घटना प्यूर्टो रिको के सैन जुआन में एक समुद्र तट पर बिजली गिरने से तीन अमेरिकी बच्चों की मौत हो गई। 7, 10 और 12 साल की उम्र के बच्चे एक-दूसरे से लिपट रहे थे, तभी उनके समूह पर बिजली गिरी। जब बोल्ट लगा तो सभी बच्चों को एक ही समय में पीछे की ओर गिरते हुए देखा गया।


घटना का भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि कितने बार लोगों को सलाह दी जाती है कि जब भी आकाशीय बिजली चमके तो सुरक्षित स्थान पर जाना चाहिए लेकिन लोग इतनी लापरवाही क्यों करते हैं? एक ने लिखा कि पेरेंट्स को इस बात का ख्याल रखना चाहिए था कि वह बच्चों को सुरक्षित स्थान पर रखते।

विज्ञापन

बता दें कि वीडियो 29 मई को शेयर किया गया था, तब से इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 35 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं जबकि हजारों लोगों के कमेंट्स इस वीडियो पर आ चुके हैं। अधिकतर लोग इसे लापरवाही बता रहे हैं तो कुछ इसे आकस्मिक घटना कह रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ