Video: ADM ने खिलाड़ियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक का सिर फोड़ा

बिहार के मधेपुरा में जरा सी बात पर एडीएम साहब इतना गुस्सा हो गए कि उन्होंने एक खिलाड़ी का सिर फोड़ दिया। इतना ही नहीं उन्होंने खिलाड़ियों कोर्ट में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। फिलहाल मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ADM Beat Badminton Player Video Viral

ADM Beat Badminton Player Video Viral

ADM Beat Badminton Player: बिहार में एडीएम द्वारा खिलाड़ियों के साथ गाली-गलौज करने और पिटाई का मामला सामने आया है। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मधेपुरा के इंडोर स्टेडियम में एडीएम शिशिर कुमार बैडमिंटन खेलने के दौरान अचानक गुस्सा हो जाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। इसके बाद वे खिलाड़ियों के साथ मारपीट करने लगे। जब उनसे बचकर खिलाड़ी भागने लगे तो वे उन्हें मारने के लिए उनके पीछे भी भागते हैं।

एडीएम इस कदर गुस्सा हो गए कि उन्होंने एक खिलाड़ी का सिर फोड़ दिया वहीं दूसरे के आंखों में चोट लगते-लगते रह गई। घटना का वीडियो वहां मौजूद एक खिलाड़ी ने अपने मोबाइल में रिकाॅर्ड कर लिया। दरअसल पूरा मामला मधेपुरा के बीपी मंडल इंडोर स्टेडियम से जुड़ा है। इंडोर स्टेडियम के बैडमिंटन कोर्ट में कुछ खिलाड़ी प्रेक्टिस कर रहे थे। इस दौरान एडीएम शिशिर कुमार कुछ अधिकारियों के साथ कोर्ट में आते हैं खिलाड़ियों पर खेलने का दबाव बनाते हैं।

बचाने गए लड़के को भी नहीं छोड़ा

हालांकि खिलाड़ी पहली बार में अधिकारी से खेलने के लिए मना कर देते हैं, वे बहुत देर से खेल रहे थे, इसलिए थक चुके थे। हालांकि उनके दबाव के आगे खिलाड़ी खेलने के लिए राजी हो गए। इस दौरान एक खिलाड़ी ने गलत शाॅट खेला जिससे एडीएम इतना गुस्सा हो गए कि उन्होंने बैडमिंटन की रैकेट से खिलाड़ी को दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया। वहीं बचाने गए लड़के की भी उन्होंने पिटाई कर दी।

मारपीट के बाद दी धमकी

एडीएम की इस मारपीट की घटना से एक खिलाड़ी का सिर फूट गया तो वहीं दूसरे की आंख के पास गंभीर चोट आई। इसके बाद एडीएम साहब ने खिलाड़ी की रैकेट तोड़ दी और खिलाड़ी को प्रेक्टिस नहीं करने की धमकी दी। वहां मौजूद अन्य अधिकारियों ने एडीएम को रोकना तो दूर जख्मी खिलाड़ी का इलाज करवाना तक जरूरी नहीं समझा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ