Video: गुजरात के अमरेली में सड़क पर घूमते दिखे 8 शेर, ग्रामीणों में दहशत
Edited By Amit Kasana

अमरेली में शेर
Edited By Amit Kasana

अमरेली में शेर
अमरेली: गुजरात के अमरेली में गुरुवार सुबह शेरों का एक झुंड खुलेआम सड़क पर घूमता दिखाई पड़ा। सड़क पर लगे सीसीटीवी में घूमते शेरों की वीडियो कैद हुई। यह वीडियो वायरल होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों में दुबक गए हैं।
मामले की सूचना वन विभाग व स्थानीय प्रशासन को दी गई। प्रशासन के मुताबिक वीडियो में आठ शेर नजर आ रहे हैं। हालांकि इन शेरों ने किसी व्यक्ति पर हमला नहीं किया है। ऐसा अंदेशा है कि शिकार की तलाश में यह आबादी क्षेत्र तक पहुंच गए हैं। फिलहाल शेर जंगल में वापस चले गए हैं।.
लोगों का कहना है कि शिकार की खोज में जंगल से निकलकर शेर गांव में आए और बाद फिर जंगल में लौट गए हैं। लेकिन वीडियो देखकर वह डर गए हैं। प्रशासन को शेरों को रोकने के लिए पर्याप्त तारबंदी करनी चाहिए। जिससे की जानमाल के नुकसान से बचा जा सके। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी अमरेली में शेर के दिखने के वीडियो वायरल हुए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: