Video: गुजरात के बैंक में कर्मचारी संग दे दनादन, यह थी वजह, देखें वीडियो
Edited By Amit Kasana

मारपीट का फोटो
Edited By Amit Kasana

मारपीट का फोटो
Gujarat News: गुजरात के नडियाद-कपड़वंज शाखा स्थित BOI बैंक की ब्रांच में एक कर्मचारी की दो लोगों ने जमकर पिटाई लगा दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग बैंक के अंदर घुसकर आए और कर्मचारी मनीष की पिटाई कर दी।
जानकारी के मुताबिक इस वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपी दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बैंक के ग्राहक हैं। बताया जा रहा है कि मनीष बैंक में लोन डेस्क अधिकारी हैं। घटना शुक्रवार दोपहर की है।
गुजरात में बैंक कर्मचारी की ग्राहक ने जमकर की पिटाई, लोन से जुड़ा है मामला#Gujarat #viralvideo pic.twitter.com/ZSXvcpHDC7
— News24 (@news24tvchannel) February 5, 2023
पुलिस के अनुसार समर्थ ब्रह्मभट्ट नाम का ग्राहक बैंक में आया। उसने लात-घुसों से मनीष की पिटाई शुरू की। जब अन्य बैंक कर्मचारियों ने बीच बचाव करना चाहा तो समर्थ के साथ आए पार्थ ने भी कर्मचारियों के साथ हाथापाई की। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मनीष ने समर्थ को बैंक में अपनी हाउस इंश्योरेंस पॉलिसी की कॉपी जमा करने के लिए फोन किया था। समर्थ ने बैंक से होम लोन लिया था।
और पढ़िए –देश से जुड़ीखबरेंयहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: