मॉल में चोरी करने के बाद करने लगी सीनाजोरी! कर्मचारियों ने लड़की को पीटा

Varanasi Viral Video : वाराणसी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की में मॉल में चोरी करती पकड़ी गई। इसके बाद चोरी करने वाली लड़की की मॉल के स्टाफ ने पिटाई कर दी।

Varanasi Woman
विज्ञापन

Varanasi Viral Video : कुछ लोगों की आदत होती है कि वह कहीं भी जाकर चोरी करने लगते हैं। कई लोगों की चोरी सीसीटीवी के जरिए पकड़ी जाती है तो कुछ अपनी हरकतों की वजह से फंसते हैं। वाराणसी से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, यहां एक लड़की मॉल में चोरी करती पकड़ी गई।

मॉल में चोरी करती पकड़ी गई लड़की

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक लड़की को मॉल के कर्मचारी घेर कर खड़े हैं और उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। आरोप है कि जब लड़की को चोरी करते एक स्टाफ ने पकड़ लिया तो वह मारपीट करने लगी और भागने की कोशिश करने लगी लेकिन पकड़ी गई।

Advertisment

स्टाफ ने मिलकर की पिटाई 

चोरी करती पकड़ी गई लड़की की जानकारी मिलते ही मॉल का स्टाफ एकत्रित हो गया और फिर लड़की को पकड़ लिया। वीडियो में स्टाफ को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि चोरी कर रह है और ऊपर से मारपीट कर रही है। वीडियो विशाल मेगामार्ट वाराणसी का बताया जा रहा है।


सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा कि लड़की की जगह अगर लड़का पकड़ा गया होता तो ये भीड़ पीट-पीटकर भुजिया बना दी होती। एक ने लिखा कि गजब है, चोरी करने के बाद ये कैसा एटीट्यूड है। एक ने लिखा कि ऐसे लोगों को जेल में डाल देना चाहिए।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि आजकल पढ़े-लिखे लोग भी चोरी करते हैं, मुझे तो यकीन नहीं हो रहा है। एक ने लिखा कि चोरी भी कर रही है और फिर पकड़े जाने पर कर्मचारियों को पीट भी रही है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि लड़कियां भी आजकल चोरी करने में लड़कों को पीछे छोड़ रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ