ये क्या! वंदे भारत का हाल पैसेंजर ट्रेन से भी बुरा, वीडियो देख माथा पीट रहे लोग

Vande Bharat Viral Video : वंदे भारत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें इस कदर यात्री सवार हैं जैसे कि वह कोई पैसेंजर ट्रेन है। वीडियो देखने के बाद लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

Vande Bharat Train

Vande Bharat Viral Video : वंदे भारत को प्रीमियम ट्रेन कहा जाता है। यह ट्रेन देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन भी है। इस ट्रेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखकर लोग रेल मंत्रालय पर तंज कस रहे हैं। वीडियो में वंदे भारत ट्रेन में पैसेंजर ट्रेन की खचाखच भीड़ दिखाई दे रही है। यात्री ट्रेन के गलियारे में खड़े दिखाई दे रहे हैं।

वंदे भारत ट्रेन का वीडियो वायरल 

बताया जा रहा है कि वीडियो देहरादून से लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का है। वैसे तो वंदे भारत में बिना सीट कंफर्म के यात्रा करने पर रोक है लेकिन वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह भीड़ ट्रेन के कोच में घुसी हुई है। वीडियो शेयर कर कहा गया है कि अब प्रीमियम वंदे भारत का भी बाकी ट्रेनों जैसा ही हश्र हो रहा है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ट्रेन में अधिक यात्री सवार हो गए हैं, हालात तो ऐसे हैं कि ट्रेन के गलियारे से निकल पाना भी मुश्किल है। किसी यात्री ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। अब लोग इस वीडियो को देखकर हैरानी जता रहे हैं।


सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट्स

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा कि सभी रेलवे स्टेशन पर मेट्रो वाला सिस्टम लागू करना चाहिए। अगर आपके पास टिकट नहीं है तो प्लेटफॉर्म पर भी नहीं जा सकते। एक ने लिखा कि ये गरीबों की ट्रेन है ही नहीं, ये ट्रेन अमीरों के लिए है। अब इसमें कोई गरीब चढ़ेगा तो गलती तो उसकी की होगी ना!

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस मामले में हमें चीन को फॉलो करना चाहिए कि बिना टिकट के स्टेशन पर ही एंट्री ना मिले। एक ने लिखा कि जब गरीब सफर करने के लिए ट्रेन में जगह नहीं पायेगा तो वो किसी भी ट्रेन में तो घुसेगा ही। एक अन्य ने लिखा कि देश में अमीरों के लिए कई ट्रेनें चलाई गईं, कितनी ट्रेनें गरीबों के लिए चलीं भाई?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ