Bengaluru water bill scam: मकान मालिक हर महीने वसूल रहा 15800 रुपये पानी बिल, 2 लोगों के लिए 1.65 लाख लीटर खपत का दावा
Bengaluru water bill scam: एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक पोस्ट किया है। अपनी पोस्ट में यूजर ने बताया कि उसे 1,65,000 लीटर पानी के लिए 15,800 रुपये का बिल मिला है, जबकि घर में केवल दो लोग ही रहते हैं। यूजर ने आगे अपनी पोस्ट में लिखा कि हमें औसतन हर महीने लगभग 10,000 रुपये का पानी का बिल आता है। हम सिर्फ दो लोग हैं जो ज्यादातर समय ऑफिस में बिताते हैं।
Written By Amit Kasana

Water