'किसने कहा कि मैं नहीं कर रहा', दादा साहेब फाल्के की बायोपिक पर बोले आमिर खान

आमिर खान दादा साहब फाल्के की जिंदगी पर बनने जा रही फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. इसकी स्क्रिप्ट राजकुमार हिरानी ने लिखी है, जिसे लेकर चर्चा थी कि एक्टर ने इसे करने से मना कर दिया है. लेकिन अब उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Aamir Khan Rajkumar Hirani

Aamir Khan Rajkumar Hirani (Photo: X)

Aamir khan refuses Hirani’s Script: ‘सितारे जमीन पर’ और ‘कूली’ जैसी फिल्मों में काम करने के बाद आमिर खान ‘दादा साहेब फाल्के’ की बायोपिक को लेकर चर्चा में थे. पहले फिल्म को लेकर खबर सामने आई थी कि एक्टर ने इसे करने से मना कर दिया है. ऐसे में अब खुद उन्होंने इस पर चुप्पी तोड़ी और कहा कि कौन कह रहा है कि वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं. अपने बयान से अभिनेता ने क्लीयर कर दिया है कि वह इस फिल्म का हिस्सा हैं. इस फिल्म का स्क्रिप्ट राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी ने लिखी है.

दादा साहब फाल्के की बायोपिक को लेकर थी अफवाह

दादा साहब फाल्के की बायोपिक को लेकर खबर सामने आई थी कि यह फिल्म अगले महीने फ्लोर पर जाने वाली थी और शूटिंग शेड्यूल लगभग तय हो चुका था, लेकिन आमिर ने कहानी सुनने के बाद इसे रिजेक्ट कर दिया. बताया जा रहा था कि हिरानी और अभिजात जोशी ने स्क्रिप्ट का ड्राफ्ट आमिर को सुनाया था, लेकिन इसकी सीरियस टोन और राइटिंग से आमिर कुछ ख़ास इम्प्रेस नहीं हुए और इसे दोबारा लिखने की नसीहत दी थी, जिसके बाद रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया था कि अक्टूबर एंड से शुरू होने वाला पूरा शेड्यूल टल गया था. हालांकि, अब इस पर नया अपडेट सामने आया है और इस खबर को फेक बताया गया है. आमिर ने खुद इसे कंफर्म किया है कि वह इसका हिस्सा हैं.

‘कूली’ के लिए झेलनी पड़ी आलोचना

गौरतलब है कि आमिर खान को हाल ही में लोकेश कनगराज की फिल्म ‘कूली’ में देखा गया था. इसमें उन्होंने दाहा का रोल प्ले किया था. अपने इस किरदार और लुक के लिए अभिनेता को आलोचना का सामना करना पड़ा था. सोशल मीडिया पर उनके नाम से फेक स्टेटमेंट्स भी वायरल हुए, जिनमें दावा किया गया कि आमिर ने ‘कूली’ को अपनी सबसे बड़ी भूल बताया. हालांकि, आमिर की टीम ने इन खबरों को फेक करार दिया था.

इसके अलावा आमिर और लोकेश कनगराज की सुपरहीरो फिल्म भी अटक गई, जिसे लेकर पूरे देश में काफी उम्मीदें थीं. सूत्रों के अनुसार, कूली में आमिर को मिले रिस्पॉन्स के बाद इस फिल्म को होल्ड पर डाल दिया गया. वहीं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में यह चर्चा रही कि आमिर ने स्क्रिप्ट पूरी न होने की वजह से इस प्रोजेक्ट से हाथ खींच लिया.

Actor Aamir khan and Filmmaker Rajkumar Hirani (Photo: X)

आमिर के पास अब कोई प्रोजेक्ट रेडी नहीं है

अब जब आमिर खान ने राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी की स्क्रिप्ट को भी री-राइट करने का फरमान सुना दिया है, तो साफ है कि फिलहाल उनके पास कोई प्रोजेक्ट फ्लोर पर जाने के लिए तैयार नहीं है. एक तरफ जहां फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर दोबारा देखने को बेताब हैं, वहीं आमिर इस वक्त बेहद सावधानी से अपने अगले कदम चुन रहे हैं. लगातार आलोचना और पिछले प्रोजेक्ट्स से मिली शिकस्त ने उन्हें और भी चूजी बना दिया है. ऐसे में अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आमिर की अगली फिल्म कौन-सी होगी और वह कब कैमरे के सामने लौटेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ