रातों रात बदले जज्बात, बरसों बाद फिर 'सुहागरात', 12 साल से अलग कपल कैसे एक रात में एक?

Rampur News :  शादी के आठ साल बाद अलग हुए पति-पत्नी 12 साल बाद फिर मिले तो दोनों रो पड़े और फिर शादी करने का फैसला किया और फिर उत्तराखंड घूमने निकल गए। दोनों ने कहा कि थोड़ी देर के गुस्से से बड़ा नुकसान कर लिया।

Rampur Marriage
विज्ञापन

Rampur News :  शादी के बाद अजीब कारणों से तलाक की खबरें सामने आती हैं लेकिन उत्तर प्रदेश से हैरान करने वाली खबर आई है। यहां एक शख्स की शादी हुई, आठ साल बाद फिर तलाक हो गया। 12 साल बाद दोनों की एक फंक्शन में मुलाकात हुई और फिर दोनों में इश्क हो गया। दोनों ने फिर से शादी की और बच्चों को साथ लेकर घूमने गए।

शादी के आठ साल बाद तलाक

मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर का है, थाना अजीम नगर के इमरता गांव के रहने वाले अफसर अली की शादी  साल 2004 में हुई थी। शादी के बाद दोनों खुश थी, बच्चे हुए लेकिन आठ साल बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर बवाल हुआ और अफसर अली ने तलाक दे दिया।

Advertisment

शादी के आठ साल बाद दोनों अलग हो गए। एक बच्ची को लेकर अफसर अली की पति अलग हो गई जबकि दो बच्चियों और एक बच्चे को लेकर अफसर अली अलग रहने लगे। हाल ही में दोनों एक फंक्शन में शामिल होने रामपुर पहुंचे। जब दोनों का आमना सामना हुआ तो दोनों बस एक दूसरे को देखते रह गए।

12 साल बाद मिले तो रो पड़े

बताया गया कि दोनों एक दूसरे को देखते हुए रो पड़े। दोनों के बीच थोड़ी बातें हुई और फिर एक दूसरे का नंबर लिया। दोनों के बीच बातचीत होने लगी और फिर दोनों की अपनी शिकायतें दूर कर ली। एक बार फिर दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। दोनों ने निकाह की पूरी तैयारी की।

विज्ञापन

शादी के आठ साल बाद तलाक और फिर 12 साल बाद दोनों ने निकाह करने का फैसला किया। अफसर अली का कहना है कि थोड़ी देर के गुस्से से परिवार पर बहुत बुरा असर पड़ता है। गौर करने वाली बात ये है कि तलाक के 12 साल बाद भी दोनों ने किसी और से शादी या निकाह नहीं किया। अलग रहने के बाद भी दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। यही वजह है कि सामने देखते ही दोनों भावुक हो गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ