---विज्ञापन---

दो लड़कों के साथ खेत में ‘रंगरलियां’ मना रही थी लड़की, चाचा ने पकड़ा तो हो गया कांड

Uttar Pradesh Raebareli : उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक अजीब खबर सामने आई है, यहां एक शख्स की हत्या के पीछे की वजह जानकर लोग हैरानी जता रहे हैं। पुलिस ने जब इस हत्या की घटना का खुलासा किया तो सब दंग रह गए।

---विज्ञापन---

Uttar Pradesh Raebareli : उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। एक शख्स की खेत में हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा था। हालांकि मुखबिर की एक छोटी सी सूचना पर जब पुलिस ने काम करना शुरू किया तो ऐसी कहानी निकलकर सामने आई कि विश्वास करना भी मुश्किल हो गया।

खेत में मिला शव, हैरान करने वाली वजह

रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में खेत में मिस्त्री सहजराम का शव बरामद हुआ। पुलिस को शव देखकर ही हत्या का शक हुआ और जांच शुरू की। जांच के दौरान कोई सुराग नहीं मिल रहा था लेकिन मुखबिर ने सूचना दी कि मृतक की भतीजी का कोई लोगों के साथ प्रेम संबंध है।

---विज्ञापन---

मृतक की भतीजी ने ही कर दिया कांड

पुलिस ने अब मृतक की भतीजी को टारगेट पर लिया और उसके प्रेमियों को पकड़ने लगी। बताया गया कि कई प्रेमियों से पूछताछ के बाद यह जानकारी तो मिली कि उनका लड़की के साथ अफेयर चल रहा है लेकिन हत्या में शामिल होने से इनकार करते रहे। हालांकि पुलिस ने CDR चेक किया तो पता चला कि हत्या वाली रात लड़की ने दो लड़कों को फोन किया था।

यह भी पढ़ें : विदेशी युवती संग छेड़छाड़ की हरकत कैमरे में कैद, ऐसे भारतीय करते हैं देश को शर्मसार

---विज्ञापन---

जब दोनों से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। संजीव कुमार और हर्षित नाम के दो युवक लड़की के बुलाने पर खेत में मिलने गए थे। तीनों यौन संबंध बना रहे थे लेकिन कुछ हलचल देख लड़की के चाचा टॉर्च लेकर पहुंच गए। चाचा को वहां देख तीनों डर गए और वहीं हत्या कर दी।

अश्लील फिल्में देखती थी लड़की!

बताया गया कि लड़की मोबाइल पर अश्लील फिल्में देखती थी और यहीं से उसे दो लड़कों के साथ यौन संबंध बनाने का ख्याल आया। इतना ही नहीं, बताया गया कि लड़की के साथ कई फोन चलाती थी और कई लड़कों के साथ उसका अफेयर चल रहा था। हालांकि 12 मार्च की रात वह पकड़ी गई और एक बड़ा कांड हो गया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : एक ऐसा नेता जो चार राज्यों से पहुंचा संसद, तीन जगहों से लड़ा चुनाव, हुई थी करारी हार

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि लड़की का अफेयर ना सिर्फ गांव के लड़कों बल्कि दूर दराज के लोगों के साथ भी था। 12 मार्च को उसने दो लड़कों को सरसों के खेत में मिलने के लिए बुलाया था लेकिन कुछ हलचल देख लड़की का चाचा भी वहां पहुंच गया, जिसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 17, 2024 12:41 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola