Kaushambi Viral Video: गांव में भागते हुए पहुंचा बच्चा, चीखा- 'बच्चा चोर आ गए हैं...,' और साधुओं की हो गई पिटाई
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Kaushambi Viral Video: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में बच्चा चोर के शक में ग्रामीणों ने साधुओं को बुरी तरह से पीट डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे ग्रामीणों से बचाया। वहीं मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक मथुरा जिले से कुछ साधुओं की टोली यात्रा पर निकली थी। रास्ता भटक जाने के कारण वह कौशंबी के कोड़र गांव में पहुंच गए थे। पुलिस की जांच में सामने आया है कि एक बच्चे ने साधुओं को देखकर बच्चा चोर का शोर मचा दिया था।
जानकारी के मुताबिक मथुरा से चार साधुओं की टोली हजारों किमी की पैदल यात्रा पर काफी दिनों पहले निकली थी। साधुओं के मुताबिक वह रास्ता भटक गए और कौशांबी के कोड़र गांव में पहुंच गए। जहां ग्रामीणों ने उन्हें बच्चा चोर समझ लिया। लोगों की आक्रामकता को देखकर दो साधु मौके से भाग गए, जबकि दो को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उनके साथ मारपीट की। मौके पर खड़े किसी व्यक्ति ने अपने फोन से साधु की पिटाई को वीडियो बना लिया। यह वीडियो Kaushambi Viral Video के नाम से वायरल हो रहा है।
वहीं किसी ने पुलिस को मामले की जानकारी दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से साधुओं को बचाया और थाने लगे पहुंची। जानकारी के मुताबिक जो साधु मौके से भागे थे, वह भी थाने पर पहुंच गए। पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि एक बच्चा साधुओं को देखकर गांव में भागते हुए पहुंचा था। उसने कहा कि बच्चा चोर आ गए हैं। ग्रामीणों ने साधुओं को ही बच्चा चोर समझ लिया। साधुओं ने पुलिस को बताया कि वह मथुरा के गोवर्धन आश्रम में रहते हैं। काफी दिनों पहले यात्रा पर निकले हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: