Alexa Basti Monkey : अक्सर कहा जाता है कि तकनीक का अधिक इस्तेमाल बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। इसका उपयोग कम से कम करना चाहिए लेकिन तकनीक का इस्तेमाल कर एक बच्ची ने दो जानों को मुश्किलों से बाहर निकाला है। उत्तर प्रदेश के बस्ती में बच्ची ने तकनीक का ऐसा इस्तेमाल किया कि उसकी और एक मासूम बच्ची की जान बच गई। मामला बस्ती शहर के आवास विकास कॉलोनी का है। इस लड़की की कहानी सुनकर आनंद महिंद्रा भी प्रभावित हो गए हैं और उन्होंने गजब का ऑफर दे दिया है।
13 साल की निकिता आवास विकास काॅलोनी में अपनी बहन के घर पहुंची थी। वह घर की पहली मंजिल पर बने किचन में 15 महीने की भांजी वामिका के साथ खेल रही थी। घर के बाकी लोग दूसरे कमरों में थे। इस दौरान एक बंदर घर के अंदर घुस गया और किचन में उत्पात मचाने लगा। इससे निकिता काफी सहम गई और 15 महीने की वामिका रोने लगी।
निकिता ने बताया कि दोनों को रोता देख बंदर उनकी तरफ कई बार दौड़ा लेकिन नितिका की नजर फ्रिज पर रखे एलेक्सा डिवाइस पर पड़ी। नितिका ने एलेक्सा डिवाइस को कुत्ते की आवाज निकालने का कमांड दिया। वायस कमांड पाते ही एलेक्सा ने कुत्ते की तरह आवाज निकालना शुरू कर दिया। भौंकने की आवाज सुनकर बंदर बालकनी से होता हुआ छत की तरफ भाग गया।
वहीं निकिता की जमकर तारीफ हो रही है और तकनीक के सही इस्तेमाल पर भी चर्चा हो रही है। परिवार के मुखिया पंकज ओझा बताते हैं कि एलेक्सा का इतना बेहतर इस्तेमाल भी हो सकता है, इसके बारे में कभी सोचा भी नहीं था। पंकज ने कहा कि हम एलेक्सा का इस्तेमाल कई कामों में करते हैं, जैसे गाना सुनना, अलार्म सेट करना, लाइट ऑफ और ऑन करना।
इस लकड़ी ने जिस तरह से तुरंत अपने दिमाग का इस्तेमाल किया, उसे देखकर उद्योगपति आनंद महिंद्रा भी प्रभावित हो गए हैं। आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि इस लड़की की कहानी यह दिलासा देती है कि तकनीक हमेशा मानवीय प्रतिभा को बढ़ावा देने वाली रहेगी। इसने जिस तरह से दिमाग लगाया वह असाधारण है। पढ़ाई पूरी करने के बाद, यदि कभी कॉर्पोरेट जगत में काम करने का निर्णय लेती है तो मुझे आशा है कि हम उसे महिंद्रा के साथ काम करने के लिए तैयार कर लेंगे।
यह भी पढ़ें : पति-पत्नी के बीच है 20 इंच का अंतर, जोड़ी को देखते ही लोग पूछने लगते हैं ‘गंदा’ सवाल
हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं जब एलेक्सा को लेकर चर्चा हो रही है। इससे पहले एलेक्सा के जरिए निजता, गोपनीयता भंग होने की आशंका जाहिर की जा चुकी है। कुछ समस्या पहले एलेक्सा की तरफ से एक बच्चे को जानलेवा चैलेंज दिया गया था। इसके बाद इस डिवाइस के इस्तेमाल पर बहस होने लगी थी। हालांकि अब इस डिवाइस के सकारात्मक इस्तेमाल के बाद इसकी खूब चर्चा हो रही है ।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines