---विज्ञापन---

‘गजब! सब लड़क‍ियां हैं मुझ पर फ‍िदा?’ वो अजीबोगरीब बीमारी, ज‍िसने आम शख्‍स को बना द‍िया ‘प्‍ले ब्‍वॉय’

Delusional Love Disorder : नींद ना आना, लड़कियों को लेकर भ्रमपूर्ण विकार आना, सेक्स को लेकर आदी होना, Delusional Love Disorder के लक्षण हो सकते हैं। चीन का एक लड़का सोचने लगा था कि आस पास की सभी लड़कियां उसे पसंद करती हैं लेकिन सच्चाई तो कुछ और ही थी।

---विज्ञापन---

Delusional Love Disorder : चीन में 20 साल के लड़के को महसूस हुआ कि वह यूनिवर्सिटी सबसे स्मार्ट लड़का है और उसे सभी लड़कियां पसंद करती हैं। यह धारणा उसके दिमाग में इस कदर हावी हो गई कि इस लड़के ने रात में सोना कम कर दिया और पैसे उड़ाना शुरू कर दिया। हालांकि कुछ दिन बाद जब इसे पता चला कि लड़कियां तो इसे भाव ही नहीं दे रही हैं तो यह परेशान हो गया। इसको डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां से हैरान करने वाली जानकारी सामने आई।

Delusional Love Disorder से पीड़ित हुआ छात्र

मामला चीन के जियांग्सू प्रांत का है, लियू नाम का एक छात्र यूनिवर्सिटी में सेकड़ ईयर का छात्र है। उसे लगने लगा कि यूनिवर्सिटी की सभी लड़कियां उसे पसंद करती हैं। वह इसे इतनी गंभीरता से सोचने लगा कि वह लड़कियों के प्रति अपना व्यवहार बदल लिया और खुलेआम सभी लड़कियों के प्रति प्यार दिखाने लगा। वह खुद को सबसे अच्छा लड़का मानने लगा, ये बात उसपर इस कदर हावी हो गई कि उसकी नींद भी कम हो गई।

---विज्ञापन---

लियू ने जब लड़कियों से बात करने की कोशिश की तो नकारात्मक जवाब मिला। लियू सोचने लगा कि वो शर्म की वजह अपना प्यार नहीं जता पा रही हैं लेकिन वो मुझे पंसद करती हैं। इस लड़के की स्थिति को देखते हुए इसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने बताया कि इसे Delusional Love Disorder कहा जाता है।

क्या है Delusional Love Disorder ?

चीन के एक डॉक्टर ने बताया कि, आमतौर पर ये विकार मार्च से अप्रैल महीने के बीच देखा जाता है। इस स्थिति से पीड़ित लोग हाइपर हो जाते हैं और नींद कम आती है और तो और सेक्स की लत से भी पीड़ित हो सकते हैं। SCMP के अनुसार, डॉ लू ने बताया, “अधिक गंभीर मामलों में, ऐसे मरीज क्रोधित हो जाते हैं और लोगों पर हमला कर सकते हैं।”

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : पेट से निकला जिंदा कीड़ा, पेट में दर्द की शिकायत पर डॉक्टर ने दी थी उल्टी की दवा

डॉक्टर ने कहा कि अगर किसी शख्स में इस तरह के कोई लक्षण दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। भले ही लक्षण कम हो या शुरुआती हो। वहीं ​​लियू का इलाज दवाओं और मनोचिकित्सा से किया जा रहा है। फिलहाल उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 06, 2024 12:41 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola