---विज्ञापन---

लड़की ने Alexa से बंदरों को भगाकर बचाई थी जान, अब आनंद महिंद्रा ने दिया गजब का ऑफर!

Alexa Basti Monkey : मामला उत्तर प्रदेश के बस्ती का है, जहां एक 13 साल की लड़की 15 महीने की बच्ची के साथ घर में खेल रही थी तभी एक बंदर पहुंच गया। बंदर को भगाने के लिए लड़की ने एलेक्सा का इस्तेमाल किया तो आनंद महिंद्रा भी प्रभावित हो गए।

---विज्ञापन---

Alexa Basti Monkey : अक्सर कहा जाता है कि तकनीक का अधिक इस्तेमाल बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। इसका उपयोग कम से कम करना चाहिए लेकिन तकनीक का इस्तेमाल कर एक बच्ची ने दो जानों को मुश्किलों से बाहर निकाला है। उत्तर प्रदेश के बस्ती में बच्ची ने तकनीक का ऐसा इस्तेमाल किया कि उसकी और एक मासूम बच्ची की जान बच गई। मामला बस्ती शहर के आवास विकास कॉलोनी का है। इस लड़की की कहानी सुनकर आनंद महिंद्रा भी प्रभावित हो गए हैं और उन्होंने गजब का ऑफर दे दिया है।

13 साल की निकिता आवास विकास काॅलोनी में अपनी बहन के घर पहुंची थी। वह घर की पहली मंजिल पर बने किचन में 15 महीने की भांजी वामिका के साथ खेल रही थी। घर के बाकी लोग दूसरे कमरों में थे। इस दौरान एक बंदर घर के अंदर घुस गया और किचन में उत्पात मचाने लगा। इससे निकिता काफी सहम गई और 15 महीने की वामिका रोने लगी।

---विज्ञापन---

निकिता ने बताया कि दोनों को रोता देख बंदर उनकी तरफ कई बार दौड़ा लेकिन नितिका की नजर फ्रिज पर रखे एलेक्सा डिवाइस पर पड़ी। नितिका ने एलेक्सा डिवाइस को कुत्ते की आवाज निकालने का कमांड दिया। वायस कमांड पाते ही एलेक्सा ने कुत्ते की तरह आवाज निकालना शुरू कर दिया। भौंकने की आवाज सुनकर बंदर बालकनी से होता हुआ छत की तरफ भाग गया।


यह भी पढ़ें : ‘गजब! सब लड़क‍ियां हैं मुझ पर फ‍िदा?’ वो अजीबोगरीब बीमारी, ज‍िसने आम शख्‍स को बना द‍िया ‘प्‍ले ब्‍वॉय’

---विज्ञापन---

वहीं निकिता की जमकर तारीफ हो रही है और तकनीक के सही इस्तेमाल पर भी चर्चा हो रही है। परिवार के मुखिया पंकज ओझा बताते हैं कि एलेक्सा का इतना बेहतर इस्तेमाल भी हो सकता है, इसके बारे में कभी सोचा भी नहीं था। पंकज ने कहा कि हम एलेक्सा का इस्तेमाल कई कामों में करते हैं, जैसे गाना सुनना, अलार्म सेट करना, लाइट ऑफ और ऑन करना।

इस लकड़ी ने जिस तरह से तुरंत अपने दिमाग का इस्तेमाल किया, उसे देखकर उद्योगपति आनंद महिंद्रा भी प्रभावित हो गए हैं। आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि इस लड़की की कहानी यह दिलासा देती है कि तकनीक हमेशा मानवीय प्रतिभा को बढ़ावा देने वाली रहेगी। इसने जिस तरह से दिमाग लगाया वह असाधारण है। पढ़ाई पूरी करने के बाद, यदि कभी कॉर्पोरेट जगत में काम करने का निर्णय लेती है तो मुझे आशा है कि हम उसे महिंद्रा के साथ काम करने के लिए तैयार कर लेंगे।

---विज्ञापन---


यह भी पढ़ें : पति-पत्नी के बीच है 20 इंच का अंतर, जोड़ी को देखते ही लोग पूछने लगते हैं ‘गंदा’ सवाल

हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं जब एलेक्सा को लेकर चर्चा हो रही है। इससे पहले एलेक्सा के जरिए निजता, गोपनीयता भंग होने की आशंका जाहिर की जा चुकी है। कुछ समस्या पहले  एलेक्सा की तरफ से एक बच्चे को जानलेवा चैलेंज दिया गया था। इसके बाद इस डिवाइस के इस्तेमाल पर बहस होने लगी थी। हालांकि अब इस डिवाइस के सकारात्मक इस्तेमाल के बाद इसकी खूब चर्चा हो रही है ।

---विज्ञापन---

 

First published on: Apr 06, 2024 02:29 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola