हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

How To Get Rid Of Frizzy Hair: फ्रिजी हेयर के लिए अपनाएं प्रोटीनयुक्त चावल हेयर मास्क, जानें विधि

विज्ञापन

नई दिल्ली: बाल आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में एक अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन आज के समय की अनहेल्दी लाइफस्टाइल, खराब खान-पान और बढ़ते प्रदूषण के कारण आपके बाल डल और फ्रिजी हो जाते हैं। जिससे आपकी पर्सनेलिटी पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे बचने के लिए आप कई तरह के मंहगे प्रोडक्ट्स या ट्रीटमेंट्स लेते हैं जोकि महंगे होने के साथ-साथ केमिकल से भरपूर भी होते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए चावल हेयर मास्क बनाने और लगाने की विधि लेकर आए हैं। चावल प्रोटीन जैसे कई गुणों से भरपूर होता है जोकि आपके स्कैल्प के पीएच लेवल को बैलेंस में बनाए रखने में मदद करता है जिससे आपके बाल रिपेयर हो जाते हैं। इससे आपको घने और मजबूत बाल पाने में मदद मिलती है, तो चलिए जानते हैं चावल हेयर मास्क बनाने और लगाने की विधि-

अभी पढ़ें – स्किन केयर में ऐसे अपनाएं टमाटर फेस पैक, बढ़ती उम्र के लक्षणों पर लग जाएगी लगाम

चावल हेयर मास्क बनाने की सामग्री-
-चावल 1/4 पका हुआ
-एलोवेरा जेल 1 चम्मच
-कैरियर ऑयल 3 चम्मच
-एसेंशियल ऑयल 2-3 बूंदें

विज्ञापन

चावल हेयर मास्क बनाने की विधि-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले चावल को धोकर उबाल लें।
फिर आप इन उबले चावलों को थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें।
इसके बाद आप मिक्सी में 1/4 कप पके हुए चावल डालें।
इसके साथ ही आप इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जूस और 3 चम्मच कैरियर ऑयल डाल दें।
फिर आप इन सारी चीजों को मिलाकर अच्छी तरह से पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें।
इसके बाद आप इसमें ऊपर से एसेंशियल ऑयल की 2-3 बूंदें डाल दें।
फिर आप इसको अच्छी तरह से मिला लें।
अब आपका चावल हेयर मास्क बनकर तैयार हो चुका है।

अभी पढ़ें – हेल्दी हार्ट के लिए डाइट में शामिल करें मसाला प्याज सलाद, जानें इंस्टेंट रेसिपी

विज्ञापन

चावल हेयर मास्क लगाने का तरीका-
इस हेयर मास्क को आप अपने बालों में रूट से लेकर टिप्स तक अच्छे से लगा लें।
फिर आप इसको कम से कम 30 मिनट लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें।
इसके बाद आप बेहतर रिजल्ट के लिए इस मास्क को रातभर बालों में लगाकर सो जाएं।
फिर आप शॉवर कैप की मदद से अपने सिर को कवर कर लें।
इसके बाद आप अगले दिन ठंडे पानी और माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश कर लें।

अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल  से जुड़ी ख़बरें

विज्ञापन

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola